..................... 'जंगल में वो मेरे साथ..' इस एक्टर की बदतमीजी से परेशान होकर नोरा फतेही ने जड़ दिया था थप्पड़, उसने पलटकर.. When co-actor misbehaved with Nora Fatehi in the jungle, the actress slapped her - Hindi Filmibeat

'जंगल में वो मेरे साथ..' इस एक्टर की बदतमीजी से परेशान होकर नोरा फतेही ने जड़ दिया था थप्पड़, उसने भी पलटकर..

nora fatehi

जब एक्ट्रेस नई होती है को ये कई बार होता है कि लोग या को-एक्टर उसके साथ बदतमीजी कर देते हैं। हालांकि एक समय के बाद चीजें निकलकर सामने आती हैं। जैसे इस वक्त नोरा फतेही बहुत बड़ा नाम है और वो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहती हैं।

ऐसे में उनका एक किस्सा काफी चर्चा में है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल नोरा फतेही के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद उन्होने अपने को-एक्टर को तमाचा जड़ दिया था और वापस उस एक्टर ने भी नोरा फतेही को थप्पड़ मार दिया था।

जी हां, नोरा फतेही ने इस बात का खुलासा खुद एक कॉमेडी शो पर किया था। नोरा ने जो कुछ भी कहा वो हैरान करने वाला था।

जंगल में हुई बदतमीजी

नोरा फतेही ने बताया कि, ये उनकी पहली फिल्म की बात है। इस दौरान वो बांग्लादेश के घने जंगलों में शूट कर रहे थे। उनका एक को-एक्टर था जो कि उनके साथ बदतमीज था। नोरा फतेही ने गुस्सा होकर उसको तमाचा मार दिया। इसके बाद उस एक्टर ने पलटकर नोरा को तमाचा मार दिया था। इसके बाद नोरा फतेही ने फिर उसको तमाचा मारा तो एक्टर ने फिर से तमाचा मार दिया। हालांकि नोरा फतेही इस दौरान किस एक्टर की बात रही थीं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ये सच है कि नोरा इस बात से काफी आहत हुईं थीं।

डांसिंग क्वीन

इस वक्त नोरा फतेही किसी पहचान की मोहताज नहीं है और उनके पास भर भर के काम है। ना सिर्फ आइटम नंबर बल्कि एक्टिंग भी कर रही हैं। उनको कई ऐसे प्रोजेक्ट्स मिलते हैं जो कि काफी शानदार होते हैं। हाल ही में वो एक फिल्म का हिस्सा बनीं थीं जिसका नाम मडगांव एक्सप्रेस था। इस फिल्म में उन्होने काफी बेहतरीन एक्टिंग की थी। नोरा फतेही आइटम नंबर्स करके मशहूर हुईं थीँ।

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X