Birthday Special : जब सेलिना जेटली ने सनी लियोनी को घर से निकाल दिया था, यहां जाने वजह

Celina Jaitley

सेलिना जेटली पिछले लंबे समय से बॉलीवुड से गायब हैं लेकिन सोशल मीडिया पर सेलिना काफी पॉपुलर रहती हैं। 2001 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद सेलिना जेटली ने बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उनका कॅरियर ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ सका और उन्होंने 2011 में पीटर हॉग, जो एक विदेशी होटल व्यवसायी हैं, से शादी कर ली। सेलिना का जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। सेलिना जेटली 24 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सेलिना के माता-पिता दोनों ही आर्मी में थे, इस वजह से सेलिना की पढ़ाई देशभर के कई शहरों में हुई थी। सेलिना की मां मीता जेटली भारतीय सेना में नर्स और पिता वी.के. जेटली भारतीय सेना में कर्नल के पद से रिटायर हुए थे। सेलिना ने फिल्म 'जानशीं' से बॉलीवुड में फरदीन खान के अपोजिट डेब्यू किया था। फिल्मी दुनिया में खास पहचान नहीं मिलने की वजह से सेलिना ने फिल्मों को दरकिनार करते हुए शादी कर ली।

आइए आपको सेलिना से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं :

बेटे की मौत के बाद टूट गयी थी सेलिना :

बेटे की मौत के बाद टूट गयी थी सेलिना :

सेलिना जेटली ने 2011 में पीटर हॉग से शादी कर ली थी। 2011 में सेलिना जुड़वा बेटे विंस्टन और विराज हॉग को जन्म दिया था। 6 साल बाद सेलिना ने 2017 में फिर से जुड़वा बेटे आर्थर और शमशेर हॉग को जन्म दिया। लेकिन इस बार सेलिना की किस्मत अच्छी नहीं थी। हार्ट की समस्या के कारण उनके एक बेटा शमशेर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने नवजात बेटे की मौत ने सेलिना को बिल्कुल तोड़ दिया था। सेलिना को सहारा देने के लिए पति पीटर हॉग ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी।

एक साल में सेलिना ने 3 अपनो को खोया :

एक साल में सेलिना ने 3 अपनो को खोया :

साल 2017-18 सेलिना के लिए काफी बुरा साबित हुआ। इस साल सेलिना ने अपने 3 करीबियों को खो दिया। सेलिना ने 2017 में अपने नवजात बेटे शमशेर को हार्ट प्रॉब्लम से खोया। उसके ठीक 2 महीने पहले ही सेलिना ने अपने पिता वी.के. जेटली का निधन भी हार्ट की समस्या के कारण हो गया था। इन दोनों की मौत के गम से सेलिना अभी उबरी भी नहीं थी कि 2018 में उनकी मां मीता जेटली की मौत कैंसर से जूझते हुए हो गयी। एक साल के अंदर अपने 3 सबसे करीबियों को खोकर सेलिना पूरी तरह से टूट गयी।

सनी लियोनी को घर खाली करने का दिया था नोटिस :

सनी लियोनी को घर खाली करने का दिया था नोटिस :

करीब 6 साल पहले सनी लियोनी ने सेलिना जेटली का मुंबई वाला घर किराए पर लिया था। मगर, फिर कुछ ऐसा हुआ कि सेलिना ने सनी को घर से बाहर निकलने का नोटिस दे डाला। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी ने सेलिना के घर को काफी खराब कर दिया था। बाथरूम गंदा था, सेलिना के फर्नीचर को बालकनी में निकाल दिया था, जिससे वे खराब होने लगे थे। यह सब देखकर सेलिना को काफी बुरा लगा और उन्होंने सनी को घर खाली कर देने का नोटिस दे डाला।

दुबई छोड़कर ऑस्ट्रिया जा बसी :

दुबई छोड़कर ऑस्ट्रिया जा बसी :

अपने माता-पिता और नवजात बेटे की मौत ने सेलिना को बुरी तरह से झकझोर दिया था। वह डिप्रेशन में चली गयी थी। पति पीटर हॉग ने सेलिना को डिप्रेशन से बाहर निकलने में काफी मदद की। पीटर ने अपनी नौकरी छोड़ दी ताकि वह सेलिना का ध्यान रख सकें। सेलिना और पीटर दुबई छोड़कर ऑस्ट्रिया चले गये। तनाव से बाहर आने के बाद सेलिना 2020 में एक शॉर्ट फिल्म 'सीजंस ग्रिटिंग्स' में नजर आ चुकी हैं। इस शॉर्ट फिल्म के बारे में सेलिना ने कहा था, "मेरी मां मुझे फिल्मों में कमबैक करते हुए देखना चाहती थी। उनकी आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए ही मैंने सीजन्स ग्रीटिंग्स में काम किया था।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X