'वजन कम कर लो...', जब पति को हुआ एक्ट्रेस से प्यार, इस फिल्ममेकर की पत्नी को सुनने पड़े ताने, छलका दर्द

Boney First Wife Mona Shourie: मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनकी दो शादियां हुई। पहली शादी उन्होंने मोना सूरी के साथ में की। जिनसे उनको एक बेटा अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर हुए।
लेकिन बाद में फिल्मों में काम करते-करते बोनी कपूर अपना दिल श्रीदेवी को दे बैठे। इसी के चलते बोनी कपूर ने बाद में श्रीदेवी से शादी कर ली और उनसे उन्हें दो बेटियां जान्हवी और ख़ुशी कपूर हुए। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी काफी ज्यादा विवादों में भी रही थी क्योंकि तब बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे।
जब मोना को श्रीदेवी और बोनी कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला था तो वह काफी ज्यादा हैरान रह गई थी। उन्होंने एक बार खुद इंटरव्यू के दौरान अपने दर्द को साझा किया था। DNA के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि "वह बेइज्जती दर्द भरी थी और सामने हीरोइन थी। मुझ पर दया की गई थी।"
मोना सूरी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "मुझे वहां पर नीचे दिखाया गया था। इंडस्ट्री की जितनी भी पत्नियां थी उन्होंने मुझे सुझाव दिया कि मुझे अपना वजन कम कर लेना चाहिए। मुझे स्पा ज्वाइन करना चाहिए। इन सब चीजों ने मुझे इस बात का एहसास दिलाया कि मुझे खड़ा होना पड़ेगा और खुद को मजबूत बनाना पड़ेगा। सब कुछ फिर से शुरू करना पड़ेगा।"
मोना सूरी ने आगे बात करते हुए यह भी कहा कि "मैंने बाद में अपने माता-पिता को कहा कि मैं अपनी पहचान बनाना चाहती हूं। अगर किसी की भी जिंदगी में आपकी जगह नहीं है तो आपकी जिंदगी में भी उसकी जगह बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। ये मेरी आकाशवाणी थी और मैं समझ लिया था कि मैं फेल नहीं हुई हूं। मेरा सिर्फ रिश्ता फेल हुआ है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोना सूरी और श्रीदेवी दोनों ही अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है। मोना का निधन 25 मार्च 2012 को हो गया था। वहीं अगर हम श्रीदेवी की बात करें तो आपको बता दें कि उनकी मृत्यु 24 फरवरी 2018 में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











