इस एक्टर का नाम सुनते ही फिल्में रिजेक्ट कर देती थी हसीनाएं, लेकिन मुमताज़ के बदौलत बन गए स्टार ‎

Dara singh, mumtaz

Dara Singh Mumtaz Love Story: रामानंद सागर की 'रामायण' को कई साल हो चुके हैं। लेकिन इसकी कास्ट को दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। इस सीरियल की पापुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दर्शक भी कलाकारों को भगवान का दर्जा देने लगे। रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर दारा सिंह ने भी टीवी इंडस्ट्री पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। आखरी बार उनको साल 2007 में फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर के दादा का रोल निभाते हुए देखा गया।

फिल्मों में आने से पहले मशहूर पहलवान थे दारा सिंह

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दारा सिंह ने अपने पूरे करियर में 100 फिल्मों से भी ज्यादा में काम किया। लेकिन एक्टर के जीवन में एक ऐसा वक्त आया जब कोई भी अभिनेत्री उनके साथ में स्क्रीन शेयर करने के लिए राजी नहीं हो रही थी। दरअसल फिल्मों में काम करने से पहले दारा सिंह कुश्ती के मैदान में काफी अच्छा खासा नाम कमा चुके थे। वह भारतीय पहलवान थे और रेसलिंग रिंग में अच्छे-अच्छे को धूल चटाने में मशहूर थे।

दारा सिंह के साथ काम करना नहीं चाहती थी एक्ट्रेसेस

बता दे कि दारा सिंह की कड़कती भी काफी लाजवाब थी। उनकी एक झलक देखे ही हर किसी के पसीने छूट जाते थे। इसी वजह से कोई भी अभिनेत्री उनके साथ में काम करना नहीं चाहती थी और घबराए करती थी। सभी अभिनेत्रियां कहती थी कि वह दारा सिंह के आगे बहुत ही ज्यादा छोटी लगेंगी और उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। बॉलीवुड की हसीनाएं दारा सिंह का नाम सुनते ही फिल्मों को रिजेक्ट कर देती थी।

मुमताज़ ने थामा दारा सिंह का हाथ

लेकिन इसके बावजूद भी बॉलीवुड की जाने वाली अभिनेत्री मुमताज ने दारा सिंह का हाथ थामा। उनके साथ में काम करने वाली वह पहली हीरोइन बनी। हालांकि मुमताज उस समय कुछ ज्यादा पॉपुलर नहीं थी। इसी के चलते उनका एक्टर के साथ में काम करने से कोई परेशानी नहीं थी। मुमताज और दारा सिंह ने बी ग्रेड फिल्मों से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की और धीरे-धीरे दोनों की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में फेमस हो गई।

दारा सिंह और मुमताज के रिलेशनशिप की थी चर्चा

उन दिनों दारा सिंह और मुमताज के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा हो रखी थी। मुमताज और दारा सिंह ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। लेकिन एक वक्त के बाद में मुमताज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली और दारा सिंह उनसे पीछे रह गए। काम में व्यस्त रहने के चलते दोनों के बीच दूरियां आ गई और धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते ने दम तोड़ दिया।

More from Filmibeat

Read more about: dara singh mumtaz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X