..................... रोमांटिक सीन से पहले एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा, मुंह से आने लगी बदबू, बॉबी देओल ने कर दी शिकायत! When Bad smell was coming from Manisha Koirala's mouth, Bobby Deol got upset during the scene - Hindi Filmibeat

रोमांटिक सीन से पहले एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा, मुंह से आने लगी बदबू, बॉबी देओल ने कर दी शिकायत!

manisha koirala bobby deol

सितारों के अनसुने किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं। कुछ काफी मजेदार होते हैं तो कुछ को सुनकर हंसी आती है। आज हम एक ऐसे किस्से के बारे में बात करने वाले हैं जो कि आपको हैरान करने वाला है।

पता चला है कि रोमांटिक सीन के दौरान हीरोइन के मुंह से बदबू आने के कारण हीरो काफी परेशान हो गया था। कहा जाता है कि एक सीन शूट होना था लेकिन हीरोइन के मुंह की बदबू के कारण वो शूट नहीं हो पा रहा था।

ये बात फिल्म गुप्त के दौरान की है, इस फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोईराला एक साथ नजर आए थे। कहा जाता है कि शूटिंग से पहले मनीषा कोईराला ने प्याज और चना खा लिया था। इसके बाद बॉबी देओल को बदबू आई और उन्होने उनकी शिकायत कर दी।

बेचैनियां गाने की शूटिंग

इस बात का खुलासा खुद बॉबी देओल ने किया था। अभिनेता ने बताया कि इस दौरान मनीषा कोईराला को उनकी चिन पर काटना था। जब मनीषा ने काटना चाहा तो उनको बदबू सी महसूस हुई थी। उन्होने शूटिंग से पहले प्याज-चना चाट खाई थी। इसके बाद बॉबी देओल का मूड ऑफ हो गया था और वो सीन पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रहे थे। गौरतलब है कि बेचानियां गाने की शूटिंग के दौरान ये किस्सा पेश आया था। फैंस का कहना है कि सितारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हीरामंडी को लेकर चर्चा

मनीषा कोईराला इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म हीरामंडी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया है। बात करें बॉबी देओल की तो वो लगातार कई प्रोजेक्टस कर रहे हैँ। फिल्में, वेब सीरीज और साउथ की फिल्मों को लेकर बॉबी काफी ज्यादा चर्चा में हैं। देखने वाली बात होगी आने वाले समय में वो किस तरह का बड़ा धमाका करते हैं। बॉबी देओल ने जब से शुरुआत की है तब से ही वो लगातार छाए हुए हैं और लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Read more about: manisha koirala bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X