..................... When Ayesha Julka spoke on the news of her affair with Salman Khan, now the video has gone viral! - Hindi Filmibeat

जब सलमान खान के साथ अफेयर की खबर पर खुलकर बोलीं थीं आएशा जुल्का, अब वायरल हुआ वीडियो!

ayesha jhulka salman khan

Ayesha Jhulka Salman Khan Affair- आएशा जुल्का इस वक्त भले ही किसी फिल्म में ना नजर आती हों लेकिन एक वक्त उनका काफी पसंद किया जाता था। वो इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्रियों में से एक थीं।

सलमान खान समेत उन्होने बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और स्क्रीन साझा की है। बता दें कि सलमान खान के साथ एक बार आएशा जुल्का का नाम जुड़ा था और अफेयर की खबरें भी आईं थीं।

लेकिन इसके बाद आएशा ने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा था वो शायद आप नहीं जानते होंगे। अब आएशा का वही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जी हां, इस वीडियो में आएशा कुछ ऐसा खुलासा करती नजर आ रही हैं जो कि आपको भी हैरान कर देगा। उनका कहना है कि वो जिसके साथ भी काम करती हैं सारे हीरो के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है।

आएशा जुल्का ने सलमान के साथ अफेयर पर क्या कहा था?

वीडियो में आएशा कह रही हैं, ''अफेयर्स की भी कंट्रोवर्सीज आईं हैं शायद आपने नहीं पढ़ा हो। लेकिन जिन्होने पढ़ा है उनको भी मालूम है। मैं दो फिल्में कर रही हूं, एक कुर्बान है सलमान के साथ और दूसरी मीत मेरे मन के में मैं प्रशनजीत के साथ हूं। दोनों के साथ मुझे लिंकअप किया गया है। अब मुझे बताइए कि मुझे अगर हर हीरो के साथ लिंकअप किया जाएगा तो ये मेरे काफी मुश्किल होगा फैसला लेना कि मैं क्या करूं। मैं कुछ नही कह सकती। सेट के ऊपर जब मुझे रोमांस करने बोला जाता है मैं करती हूं, लेकिन जब वो पैकअप होता है तो मतलब पैकअप होता है।''

आएशा जुल्का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये पुराना वीडियो..

Read more about: ayesha jhulka salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X