जब अंकिता लोखंडे ने 'धक धक' सॉन्ग पर किया था ऐसा डांस, माधुरी दीक्षित को दे डाली थी टक्कर! Video

बिग बॉस 17 करने के बाद अंकिता लोखंडे को एक नई पहचान मिली है। टीवी की बहू से बॉलीवुड की एक्ट्रेस तक का सफर तय करने के बाद वो बिग बॉस का हिस्सा बनीं थीं। इस वक्त अंकिता लोखंडे को लेकर चर्चा है।
दरअसल उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, अंकिता लोखंडे का ये काफी पुराना वीडियो और इसको साल 2021 में अपलोड किया गया था।
पीली साड़ी पहनकर सेक्सी डांस करतीं अंकिता लोखंडे को जिसने भी देखा वो वहीं थम गया। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि जिस जगह पर अंकिता मौजूद है वहां काफी रोमांटिक माहौल हो रखा है। कैंडल्स जल ही है और हल्की हल्की सी रोशनी है।
अंकिता लोखंडे घूम घूमकर पूरा कमरा कवर करते डांस कर रही हैं। पोस्ट को साझा करते हुए अंकिता ने लिखा था, 'मेरा मानना है कि एक आर्टिस्ट हमेशा एक आर्टिस्ट ही रहता है फिर चाहे वो छोटे पर्दे पर परफॉर्म करे या बड़े पर्दे पर या फिर इंस्टाग्राम रील पर @madhuridixitnene मैं हमेशा से ही आपकी फैन हूं मैम।'
इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन्स भी दिए थे और उनके कमेंट्स आज भी चर्चा में हैं। एक ने लिखा, ''यह वास्तव में सस्ता दिखता है...कृपया अपनी छवि बनाए रखें।'' एक ने लिखा, ''ये बीबी हाउस से बाहर आके पूरी पगला गई है।''
एक ने लिखा, ''इधर उधर भाग रही है, इसे डांस नहीं बोलते।'' एक ने लिखा, ''बहुत चीप लग रहा है अपने ससुराल का स्टेटस थोड़ा मेन्टेन रखो बहन।'' एक ने लिखा, ''अब इसको ये सब कर के हाय पैसे कमाने होंगे.... इमेज तो बिगड चुकी है।'' लोग इस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं लेकिन उनको ये पता नहीं है कि ये वीडियो पुराना है। फिलहाल आप भी देखिए ये अवतार..


Click it and Unblock the Notifications