फिल्म में सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स लेकिन लाइमलाइट ले गए ये 'सितारे'

By Shweta

बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि फिल्म में बड़े बड़े स्टार्स होते हैं लेकिन लाइमलाइट कोई ऐसा ले जाता है कि स्टार्स भी बस स्माइल ही देते रह जाते हैं। कुछ समझे आप, चलिए हम समझाते हैं।

दरअसल आज वर्ल्ड एनिमल डे है और हम बात कर रहे हैं उन फिल्मों की जिनमें कई बड़े बड़े स्टार्स थे लेकिन तालियां से लेकर सीटियां तक इन्हें मिली और मिलती भी क्यों ना इन्होंने अपने हिस्से का रोल परफेक्ट तरीके से जो निभाए थे।चलिए बात करते हैं उन फिल्मों की जिन्होंने फिल्म को बेहतरीन बना दिया।

दिल धड़कने दो में एक रणवीर सिंह और उनके परिवार का एक डॉगी होता है जो अंत तक उनका साथ देता है।सभी अपने सिक्रेट्स उसी के साथ शेयर करते हैं।

Animal in movies

हम आपके हैं कौन के टफी को कौन भूल सकता है जिसकी वजह से फिल्म और भी मजेदार हो गई थी। आखिर में जाकर फिल्म का हीरो भी टफी ही निकलता है।

जैकी श्रॉफ की एक फिल्म आई थी तेरी मेहरबानियां जिसमें उनका डॉगी होता है और वो हर पल हर वक्त जैकी श्रॉफ के साथ होता है और उनकी जान बचाने तक में मदद करता है।

मैने प्यार किया में तो कबूतर नहीं होता तो पता नहीं क्या होता । शायद सलमान खान और भाग्यश्री की प्रेम कहानी आगे ही नहीं बढ़ पाती। आखिर चिट्ठी सलमान तक पहुंचाता कौन।

शोले में भी धन्नो नहीं होती तो बसंती को तो कभी प्यार ही नहीं होता। वो तांगा जो नहीं चलाती। किसी फिल्म में घोड़ा को भी इस मजेदार अंदाज में देखना कुछ कम मजेदार नहीं था।

इंटरटेनमेंट में भी अक्षय कुमार को डॉगी ने अच्छी खासी टक्कर दी थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इस डॉगी को देखना कम एंटरटेनिंग नहीं था।

लाइफ ऑफ पाई से बेहतरीन उदाहरण कोई और हो ही नहीं सकता किसी फिल्म में जानवरो को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे ऐसी शानदार फिल्म बनाई जा सकती है।

हाथी मेरे साथी हाथियों और राजेश खन्ना की दोस्ती को लेकर बनाई गई एक बेहद शानदार फिल्म है जिसे आज भी देखकर लोग इंज्वॉय करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X