‘क्या आप रेखा के साथ काम करेंगे’ जब ब्रेकअप के बाद बिग से पूछा गया ये सवाल, ये था एक्टर का जवाब

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार देखा जाता है कि सितारे एक साथ काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. यहां तक कि कुछ जोड़ियां तो ऐसी भी है जिनकी प्रेम कहानियां बनी और बिगड़ भी गई. इन प्रेम कहानियों में अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी भी शामिल है. हमेशा से ही उनके लव स्टोरी के बारे में और जानना भी पसंद करते हैं.
रेखा और अमिताभ के प्यार के थे चर्चे
भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक सितारों की लव स्टोरी भरी पड़ी है. कुछ नहीं तो अपना प्यार हासिल किया तो वहीं कुछ की प्रेम कहानियां अधूरी रह गई. आज हम आपको एक ऐसी ही बी टाउन की सबसे मशहूर प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं. जोकि कामयाब नहीं हो पाई. दरअसल बात कर रही है बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेत्री रेखा की प्रेम कहानी की.
अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और रेखा ने कभी अपनी लव स्टोरी के बारे में किसी से भी खुलकर बात नहीं की है. लेकिन इसके बावजूद भी दोनों की प्रेम कहानी के चर्चे पूरे बॉलीवुड में होते हैं. हर एक शख्स उनकी लव स्टोरी के बारे में जानना पसंद करता है. दोनों ने साथ में कई सारी हिट फिल्मों में काम किया और दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ गई थी.
रेखा और अमिताभ ने 5 साल तक किया एक दूसरे को डेट
बताया तो यह भी जाता है कि दोनों के बीच में तकरीबन 5 साल तक का रिश्ता रहा. अमिताभ बच्चन पहले से ही शादीशुदा थी और इसी के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. जिसके बाद में साल 1981 में दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली. अमिताभ बच्चन और रेखा तकरीबन पिछले 40 साल से एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए हैं. ना तो वह सिल्वर स्क्रीन पर साथ में देखे गए हैं और ना ही रियल लाइफ में. इसके बावजूद भी उन्होंने पहले एक वक्त पर बॉलीवुड को कई सारी बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं. दोनों की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर काफी पसंद किया जाता था. लेकिन दोनों की जोड़ी को आखरी बार फिल्म सिलसिला में देखा गया और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी लीड किरदार में नजर आई थी.
जब रिपोर्टर ने अमिताभ बच्चन से पूछा था सवाल
दोनों की प्रेम कहानी के बारे में खूब चर्चाएं हुई लेकिन इसके बावजूद दोनों की तरफ से कोई भी इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया. लेकिन दोनों के ब्रेकअप के बाद में एक रिपोर्टर ने अमिताभ बच्चन से रेखा के साथ में दोबारा काम करने की संभावनाओं पर सवाल किया. जिस पर बिग बी ने जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई अच्छी कहानी आती है तो साथ में काम क्यों नहीं करेंगे?
अमिताभ ने रेखा संग दोबारा काम करने पर दिया जवाब
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि एक बार बरखा दत्त ने बिग बी से यह सवाल कर लिया था कि आप कभी फिर से रेखा के साथ में काम कर पाएंगे. जिस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा था कि अच्छी कहानी आएगी तो काम जरूर करेंगे. लेकिन अभी तक कोई अच्छी कहानी आई ही नहीं है. इसी वजह से हमने साथ में दोबारा काम नहीं किया है.


Click it and Unblock the Notifications