जब अमिताभ बच्चन ने कहा था, 'मैं आज जिंदा हूं सिर्फ बाला साहेब ठाकरे की वजह से'
आज बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है। तमाम लोग उन्हें मिस कर रहे हैं। बाल ठाकरे को बॉलीवुड की सरकार कहा जाता था। जिनके नाम से अंडरवर्ल्ड भी थर थर कांपता था। बाला साहेब ठाकरे के बॉलीवुड से बहुत ही मधुर रिश्ते रहे हैं। खास तौर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से। अमिताभ बच्चन ने एक बार ये तक कहा था कि वह जिंदा ही सिर्फ बाला साहेब ठाकरे की वजह से हैं।
टाइम्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने एक बार बताया था कि जब वह कुली फिल्म के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे तो उनकी हालत इतनी खराब थी कि बचना मुश्किल हो गया था। उस दौरान उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाना था। उस दिन मौसम बहुत खराब था और एंबुलेंस नहीं मिल रही थी। ऐसे में उनकी मदद के लिए बाला साहेब आगे आए।
उस दौरान बाला ठाकरे की शिवसेना ने एंबुलेंस उन्हें उपलब्ध करवाई गई। बिग बी ने कहा था कि सबसे बुरे वक्त में उन्होंने मदद की थी। अगर उनकी मदद न मिली होती तो आज वह जिंदा नहीं होते।
उर्वशी रौतेला ने 'बुर्ज खलीफा' पर किया जमकर डांस, सेक्सी लुक से किया इंप्रेस- वीडियो वायरल


Click it and Unblock the Notifications











