जब अमिताभ बच्चन ने साइकिल के लिए की ज़िद, पिता ने कर डाली ज़ोरदार पिटाई, कई दिन तक चढ़ा रहा था बुखार

Amitabh Bachchan Childhood Story: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं और आज वह अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि उनका जन्म इलाहाबाद में हुआ और तकरीबन अपने बचपन के 12 साल तक वह वहीं पर रहे। अमिताभ बच्चन अक्सर प्रयागराज यानी कि इलाहाबाद से जुड़ी हुई तमाम बातों को शेयर करते हुए नजर आते हैं।
खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन को अपने बचपन में साइकिल चलाने का बहुत शौक हुआ करता था। बेहद कम उम्र से ही वह साइकिल चलाने लग गए थे। लेकिन उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने उनको बहुत ही जद्दोंजहद के बाद साइकिल दिलवाई थी। साथ ही साइकिल चलाते वक्त सड़क पर वह गिर गए और फिर उनको चोट भी आ गई।
दरअसल बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन के साथ काफी सारे बच्चे साइकिल पर सवार होकर स्कूल पढ़ने जाते थे। अभिनेता ने भी अपने दोस्तों की साइकिल से चलाना उसे सीख लिया था।
फिर वह अपने पिता और मन से साइकिल दिलाने की जिद करते तो उनको डांट कर शांत करवा दिया जाता। लेकिन जब एक दिन उन्होंने ज्यादा जिद की तो उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने उनकी पिटाई कर डाली।
शुरू से ही अमिताभ बच्चन को बहुत लाड प्यार से पाला गया था। लेकिन पिता की पिटाई के बाद वह काफी आहत हो गए थे और कई दिनों तक उनको बुखार भी आया था। तब जाकर उनके पिता ने उनको साइकिल दिलवाई।
लेकिन इसी के कुछ दिन बाद साइकिल चलाते हुए वह सड़क पर गिर गए और उनका काफी चोट आ गई। लेकिनउन्होंने घर वालों के दर से कि वह कहीं उनकी साइकिल जब्त ना कर ले इसी के चलते अपनी चोट बताई नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications