जब रेखा के साथ अफेयर पर हुआ सवाल? इंटरव्यू के बाद जया बच्चन पर भड़क गए थे अमिताभ बच्चन!

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लाइफ में कई किस्से हैं.. चाहे वो बिग बी के अफेयर्स का हो या फिर दोनों की पर्सनल लाइफ का। कई मौकों पर उनके पास्ट को लेकर बातें होती रहती हैं। इस वक्त एक ऐसा खुलासा फिर से हुआ है। सभी जानते हैं कि जया बच्चन अपने गर्म मिजाज के लिए जानी जाती हैं।
लेकिन अमिताभ बच्चन काफी शांत रहते हैं। हालांकि इस खबर में एक पत्रकार ने दावा किया है कि एक उनके सामने जया बच्चन पर अमिताभ बच्चन बुरी तरह से भड़क गए थे। जी हां, इस दौरान पत्रकार ने अमिताभ बच्चन के अफेयर्स को लेकर एक सवाल पूछा था।
करण थापर ने अपनी किताब डेविल्स एडवोकेट: द अनटोल्ड स्टोरी में एक घटना के बारे में खुलासा किया था, जब इंटरव्यू के बाद अमिताभ अपनी पत्नी जया पर अपना आपा खो बैठे थे।
क्या था वो सवाल?
ये पत्रकार करण थापर थे जो कि जलसा में जाकर दोनों का इंटरव्यू कर रहे थे। इस दौरान उन्होने पूछा, ''क्या आपकी शादी के बाद आपका किसी अन्य महिला के साथ संबंध रहा है?'' इसपर अमिताभ बच्चन ने कहा, ''नहीं.. कभी नहीं।'' इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा, "वे कहते हैं कि आपका परवीन बाबी के साथ अफेयर था। क्या इसमें में कोई सच्चाई है?"
अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, "नहीं। मैंने भी ऐसी कहानियाँ पढ़ी हैं। वे सच नहीं हैं। लेकिन मैं पत्रिकाओं को इस तरह की बातें लिखने से नहीं रोक सकता। जब करण ने पूछा था, "रेखा के बारे में क्या?" उन्होंने उत्तर दिया था, "नहीं, उसके साथ भी नहीं।" बिग बी ने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा। अब करण थापर की किताब में इस साक्षात्कार का जिक्र है।
कर रहे हैं फिल्में
अमिताभ बच्चन फिलहाल काफी खुश हैं और इस वक्त भी लगातार फिल्में कर रहे हैँ। हाल ही में उनकी तबियत खराब होने की खबर सामने आई थी। अमिताभ बच्चन इस साल कई फिल्मों का हिस्सा बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications