..................... When Amitabh Bachchan fought with the real Tiger on the sets of the film Khoon Pasina - Hindi Filmibeat

जब फिल्म के सेट पर असली टाइगर से भिड़ गए थे अमिताभ बच्चन, बोले- "मैं कभी नहीं भूलूंगा.."

when-amitabh-bachchan-fought-with-the-real-tiger-on-the-sets-of-the-film-khoon-pasina

When Amitabh Bachchan fought with the real Tiger: फिल्मों में हम अक्सर एक्टर्स को खतरनाक स्टंट्स और एक्शन करते हुए देखते हैं। जहां ज्यादातर समय वे सीन या तो वीएफएक्स की मदद से फिल्माए जाते हैं, या एक्टर्स के बॉडी डबल उन्हें शूट करते हैं।

लेकिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने एक फिल्म के लिए असली टाइगर से लड़ाई की थी। जी हां, ये सीन है फिल्म खून पसीना की, जो साल 1977 में रिलीज हुई थी।

बिग बी ने रियल टाइगर से की थी फाइट

फ़िल्म 'ख़ून पसीना' के इस सीन में रेखा उन्हें चैलेंज करती है कि वो टाइगर को पिंजरे से निकाले, उससे टक्कर ले और उसे पिंजरे में बंद करके दिखाए। आज के समय में ये सीन होता तो स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाता। लेकिन 47 साल पहले रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन ने सचमुच के टाइगर से लड़ाई की थी। उस सीन का क्लोज़अप देखें तो बिग बी को टाइगर की गर्दन पकड़ते हुए देख सकते हैं।

बिग बी ने कहा- मैं ये कभी नहीं भूलूंगा

इस सीन का जिक्र खुद अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया था। उन्होंने इस फिल्म को फिल्माने के अनुभव को याद करते हुए लिखा- "उस दिन जब 'ख़ून पसीना' फ़िल्म के कॉस्टूयम डिपार्टमेंट ने मुझे वो जैकेट पहनने के लिए दी थी तो मुझे नहीं पता था कि मुझे एक असली टाइगर से लड़ना पड़ेगा। इस फ़िल्म के 45 साल पूरे हो गए हैं। चंदीवाली स्टूडियो, मुबंई में शूटिंग हुई थी। असल टाइगर से लड़ना अपने आप में एक काम था। आपको अंदाज़ा नहीं है कि टाइगर कितना बलशाली होता है। मैं ये अनुभव कभी नहीं भूलूंगा। मैं आज के स्टंट डाइरेक्टर को जब बताता हूं तो उन्हें लगता है कि मैं वाकई पागल था।"

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X