..................... When Alia Bhatt sister Pooja Bhatt made objectionable comments about Karisma Kapoor mother - Hindi Filmibeat

जब करिश्मा कपूर की मां पर इस हसीना ने कसा था तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार, बोलीं- वो अपना मुंह बंद नहीं रख....

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor Cat Fight With Pooja Bhatt: करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और कई सारी हसीनाओं की कैट फाइट भी काफी सुर्खियों में रही।

इसी लिस्ट में आलिया भट्ट की सौतेली बहन पूजा भट्ट का भी नाम शामिल है। दरअसल आपको बता दें कि एक बार करिश्मा कपूर और पूजा भट्ट के बीच में भी कहा सुनी हो चुकी है। ये तब की बात है जब करिश्मा कपूर अपने करियर के पीक पर थी और पूजा भट्ट ने उनके माता-पिता को लेकर कुछ कमेंट कर दिया था।

दरअसल पूजा भट्ट ने कहा था कि करिश्मा कपूर की मां बबीता ने दखलअंदाजी करके उनका पूरा करियर खराब कर दिया है। हालांकि करिश्मा कपूर को उनकी यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और एक्ट्रेस ने स्टारडस्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पूजा पर बुरी तरह अपनी भड़ास निकाली थी।

करिश्मा कपूर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि "मेरी मां बिल्कुल भी दखलंदाजी नहीं करती है और वह बाकियों की तरह शूटिंग देखने सेट पर नहीं आ जाती है। पूजा भट्ट ने मेरी मां को लेकर बहुत अपमानजनक बातें कहीं और आखिर उनकी प्रॉब्लम क्या है, वो चुप नहीं रह सकती है।" हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब करिश्मा कपूर की किसी कैट एक्ट्रेस के साथ फाइट हुई हो।

दरअसल एक बार करिश्मा कपूर ने मनीषा कोइराला को लेकर कहा था कि वो उन्हें 'बिगड़ी औलाद' कहती रहती है। करिश्मा कपूर ने काफी लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में कम बैक किया है और अब हाल ही में उन्हें मर्डर मुबारक में भी देखा जा चुका है। करिश्मा कपूर के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X