आलिया, दीपिका, प्रियंका और कैटरीना सहित इन हसीनाओं ने जब खुलेआम बताएं अपने बेडरूम सीक्रेट्स!

Bollywood Actress talk about bedroom life: बॉलीवुड सितारों की निजी जिंदगी के बारे में फैंस हमेशा ही जानने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जो ना सिर्फ अपनी निजी जिंदगी बल्कि अपनी प्राइवेट यानी बेडरूम लाइफ के बारे में भी खुलकर बात करते हैं। चलिए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने एक बार उनकी पसंदीदा यौन मुद्रा के बारे बताया था कि उन्हें "क्लासिक मिशनरी" पोजीशन सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि ये सबसे आसान, सहज और बेहद भावुक है।
दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस बात पर जोर दिया कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान रिश्ते में उनके लिए भावनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कबूल किया था कि यौन संबंध केवल शारीरिक होने के बारे में नहीं है बल्कि भावनात्मक रूप से एक दूसरे के साथ जुड़ा हुआ होना जरूरी है।
प्रियंका चोपड़ा
कॉफी विद करण के एक एपिसोड में, करण ने प्रियंका से पूछा कि क्या उसने अपने पार्टनर के साथ बाथ लिया था, रोशनी में शारीरिक संबंध बनाए हैं और ब्रेकअप के बाद एक्स को चूमा है या कभी फोन पर उत्तेजित हुई है, तो प्रियंका हंस पड़ी और बोली, "मेरी मां को यह शो नहीं देखना चाहिए।" इस सवालों के जवाब में उन्होंने खूब सारे कॉफी शॉट्स लिए थे यानी सबके जबाव में हामी भरी थी।
विद्या बालन
कॉफी विद करण में "डर्टी पिक्चर" की एक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा था - "महिलाएं इसे पसंद करती हैं, इसे चाहती हैं, पुरुषों की तरह उन्हें भी इसकी जरूरत है।" करण ने उन्हें ये भी बताया कि कैसे ये वास्तव में शो के सबसे अच्छे उत्तरों में से एक था।
ट्विंकल खन्ना
शादी में शारीरिक संबंधों के महत्व पर चर्चा करते हुए ट्विंकल ने कहा था "रिश्तों और शादी की हर स्टेज में यौन संबंध महत्वपूर्ण है। मुझे अक्षय में जो चीजें आकर्षक लगती हैं, वह पिछले कुछ वर्षों में बदल गई हैं।"
कैटरीना कैफ
कॉफी विद करण में जब कैट से 'सुहाग-रात' की बात पूछी गई तो कैटरीना कैफ ने अपने 'सुहाग-दिन' के बारे में बात करना पसंद किया जो काफी दिलचस्प था।
नरगिस फाखरी
रॉकस्टार स्टार नरगिस फाखरी ने एक बार रिश्तों के लिए अपनी फिलॉसफी को जाहिर किया था: "इंटीमेट होना इतना जरूरी है कि यदि आप इसे पर्याप्त नहीं पा रहे हैं, तो रिश्ते से बाहर निकल जाएं।"


Click it and Unblock the Notifications