लोगों ने अक्षय कुमार की उड़ाई थी खिल्ली, कहा था कोई फिल्म भी नहीं देगा, मजबूरी में बने एक्शन हीरो
अक्षय कुमार बॉलीवुड के शुरूआती एक्शन हीरो में से एक हैं। वहीं उनकी एक्शन फिल्में लोगों को इतनी पसंद आई कि वो बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार कभी एक्शन हीरो बनना ही नहीं चाहते थे।
अक्षय ने एक इंटरव्यू में अपने शुरूआती दिनों के बारे में बात की। अक्षय ने बताया कि उस दौरान वो केवल एक्शन भूमिकाएं ही करते थे। क्योंकि उन्हें रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी जैसी फिल्में कोई ऑफर ही नहीं करता था।

इतना ही नहीं लोग उनका मज़ाक भी उड़ाते थे कि उन्हें एक्टिंग तक आती नहीं और वो एक्शन के अलावा कुछ करने के सपने देखते हैं। कुछ डायरेक्टर्स ने अक्षय को यहां तक कह डाला था कि उनका करियर केवल इसलिए चल पा रहा है क्योंकि वो एक्शन अच्छा करते हैं।
अक्षय को पहली कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी ऑफर हुई थी और प्रियदर्शन के इस ऑफर से अक्षय बेहद खुश थे। उनका कहना है कि मुझे बहुत शर्म आती थी कि एक एक्टर के तौर पर मैं केवल एक ही जैसी भूमिकाएं निभाता जा रहा हूं। मेरी इमेज हेरा फेरी से टूटी और फिर मेरे लिए और रास्ते खुले।


Click it and Unblock the Notifications












