जब पहले नेशनल अवार्ड पर अक्षय कुमार को महसूस हुई थी बेज्जती, बोले- मुझे एक लड़की ने...

Akshay Kumar

Akshay Kumar Feels Insulted At National Award: अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक टॉप एक्टर बन चुके हैं और आपको बता दें कि उनको इंडस्ट्री में तकरीबन 35 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में बिग बजट फिल्में भी की है और साथ ही 100 करोड़ क्लब में भी उन्होंने एंट्री ली है। लेकिन एक बार एक्टर ने खुलासा किया था कि उनको एक नेशनल अवार्ड में बेइज्जती महसूस हुई थी।

आज तक के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने बात करते हुए बताया था कि "मेरी नेशनल अवार्ड में कैसे बेज्जती हुई थी मैं आपको बताता हूं। मैं वहां पर बैठा हुआ था और एक लड़की आई थी जो मलयालम की काफी फेमस एक्ट्रेस थी। वहां सब लोग बैठे हुए थे जिनको नेशनल अवार्ड मिलने वाला था।"

अक्षय कुमार ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "उस मलयालम एक्ट्रेस ने मुझे कहा कि सर मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। अब मैं बहुत ही प्राउड महसूस करने लगा था कि मुझे नेशनल अवार्ड मिल रहा है। लेकिन फिर लड़की ने मुझे सवाल किया कि आपने कितनी फिल्में की हुई है। तब मैंने उसे बताया कि 135 के करीब, तो मैंने उसको पूछा कि आपने कितनी फिल्में की है तो उसने मुझे बताया कि यह मेरी पहली फिल्म है।"

अक्षय कुमार ने आगे बताया कि "एक लड़की पहली फिल्म से नेशनल अवार्ड लेकर चली गई तो मैं कुछ बोल नहीं पाया। यहां पर मुझे बेज्जती महसूस हुई थी। वहां पर मुझे थोड़ा सा अजीब महसूस होने लग गया था।" अब लगातार अक्षय कुमार का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

शायद ही आपको पता होगा कि अक्षय कुमार को उनका पहला नेशनल अवार्ड साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'रुस्तम' के लिए मिला था। इस फिल्म के लिए उनको बेस्ट एक्टर का भी अवार्ड मिला था और 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पैडमैन' को बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू का नेशनल अवार्ड दिया गया था।

अगर हम अक्षय कुमार के करियर जर्नी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है। साथ ही इस मुकाम को प्राप्त करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। साल 1987 में उन्होंने फिल्म 'आज' में कैमियो का किरदार निभाया था और साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सौगंध' में बतौर लीड हीरो के तौर पर नजर आए थे।

भले ही आज के वक्त में अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। लेकिन उन्होंने अपने करियर में ऐसी काफी बेहतरीन फिल्में दी है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस लिस्ट में खिलाड़ी, सुहाग, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, अंगारे, एतराज, मुझसे शादी करोगी, दीवाने हुए पागल, भूल भुलैया, हाउसफुल, जौली एलएलबी 2 और मिशन मंगल जैसी फिल्में शामिल है।

हालांकि अगर हम अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में उनके पास में बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा, वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 जैसी फ़िल्में मौजूद है। जल्दी ही इन फिल्मों में उनको देखा जाएगा। इसके साथ ही स्त्री 2 में उनको कैमियो में देखा गया था और अब हो सकता है कि स्त्री 3 में वह एक बेहतरीन किरदार में नजर आए।

Take a Poll

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X