फैशन शो में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने कर दी थी ऐसी हरकत- हो गए थे गिरफ्तार
अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हमेशा से ही फैंस के फेवरेट कपल रहे हैं। आज भी ये कपल इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। लेकिन एक मौका था इस कपल ने स्टेज पर किरकिरी करवाई थी और हर तरफ इस जोड़ी की आलोचना हो रही थी। साल 2009 एक फैशन इवेंट में अक्षय कुमार ने एक ऐसी हरकत कर दी थी जिसे लेकर उन्होंने सभी को निराश किया था।
जी हां, एक फैशन इवेंट में अक्षय कुमार स्टेज पर आने वाले थे और वह एक जींस का प्रदर्शन करने वाले थे। बहुत कम ही मौके हुए हैं जब अक्षय कुमार ऐसे रैंप पर नजर आए हो। जैसे ही अक्षय कुमार स्टेज पर आए फैंस उतावले हो गए और जोर जोर से तालियां बजने लगीं।
इस दौरान अक्षय कुमार ने एक ऐसी हरकत की जिसे फैंस व सभी ने नकारा। हालांकि एक्टर अक्षय कुमार की ऐसी बिल्कुल भी मंशा नहीं होगी और यह यकीनन मजाक के तौर पर किया गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications











