अक्षय कुमार और रेखा का सबसे बोल्ड लव मेकिंग सीन, जिसे देखकर सब रह गए हैरान, रवीना टंडन थीं आगबबूला

By Filmibeat Desk
when-akshay-kumar-and-rekha-done-outrageous-bold-love-making-scene-raveena-tandon-got-angry

Akshay Kumar and Rekha: अक्षय कुमार का नाम फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसस के साथ जुड़ चुका है, लेकिन सब उस वक्त हैरान रह गए जब अभिनेता के साथ रेखा का नाम जोड़ा जाने लगा। ये घटना है फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' के समय की। 14 जून 1996 को रिलीज़ हुई इस फिल्म को आज 27 साल पूरे हो चुके हैं।

ये फिल्म जितना अपने कंटेंट को लेकर चर्चा में रही थी, उससे कहीं ज्यादा अक्षय कुमार और रेखा की अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। खासकर तब, जब फिल्म की एक्ट्रेस रवीना टंडन ने खुद मीडिया से इस बारे में खुलकर बातें की थीं।

रेखा और रवीना टंडन के बीच अनबन

इस फिल्म के दौरान, रेखा और रवीना टंडन के बीच काफी विवाद हुआ। अक्षय कुमार उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे जो रेखा और अक्षय कुमार के बीच की नज़दीकियां सहन नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि रेखा, अक्षय के पीछे पड़ी रहती हैं जबकि अक्षय उनसे दूर रहना चाहते हैं। रेखा तो अपने घर से उनके लिए डब्बा तक बना कर लाने लगी थीं।

अक्षय कुमार से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करती थीं रेखा

एक और इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा, रेखा, फिल्म की शूटिंग के दौरान, अक्षय कुमार से काफी नज़दीकी बढ़ाने की कोशिश करती रहीं। लेकिन अक्षय को पता है कि ऐसी सिचुएशन से कैसे बाहर निकलना है। इसलिए मैं उनके बीच में नहीं बोलतीं। हालांकि इस फिल्म के बाद ही अक्षय और रवीना में ब्रेक अप हो गया।

इस फिल्म की रिलीज़ के दौरान, रेखा की उम्र 42 साल की थी वहीं अक्षय कुमार की उम्र केवल 29 साल की थी। यही कारण था कि उनके और रेखा के बीच का ये लव मेकिंग सीन इतनी चर्चा में रहा।

अक्षय कुमार और रेखा ने दिये थे बोल्ड सीन्स

फिल्म में अक्षय कुमार और रेखा ने In night No Control नाम का एक गाना किया जिसमें दोनों ने जमकर बोल्ड लव मेकिंग सीन किए। अभी भी टिप्स के यूट्यूब चैनल पर इस गाने के 4.7 मिलियन व्यूज़ हैं। इस फिल्म में रेखा ने विलेन की भूमिका निभाई थी।

खास बात है कि रेखा से पहले ये किरदार डिंपल कपाड़िया को ऑफर हुआ था जिन्होंने इसे केवल इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना के करियर पर फोकस करना चाहती थीं। वैसे एक तरह से अच्छा ही हुआ जो डिंपल कपाड़िया ने ये रोल नहीं किया। कुछ सालों बाद, अक्षय कुमार उनके दामाद बने।

बॉक्स ऑफिस पर हिट

खिलाड़ियों का खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म थी। फिल्म 6 करोड़ के बजट पर बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रूपये की कमाई की थी। हालांकि, क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। ये अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज़ की चौथी फिल्म थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X