..................... When Ajay Devgn replaced Akshay Kumar overnight in his first film released in 1991 | साल 1991 की कहानी- जब पहली फिल्म में ही अक्षय कुमार को अजय देवगन ने रातोंरात कर दिया था रिप्लेस - Hindi Filmibeat

साल 1991 की कहानी- जब पहली फिल्म में ही अक्षय कुमार को अजय देवगन ने रातोंरात कर दिया था रिप्लेस

बॉलीवुड के लिए साल 1991 काफी अहम रहा है। इसी साल बॉलीवुड के दो दमदार और चर्चित अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन ने फिल्मों में कदम रखा था। जहां अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म 'सौगंध' 25 जनवरी को रिलीज हुई थी, वहीं, अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' 22 नवंबर को सिनेमाघरों में आई थी।

'फूल और कांटे' बॉक्स ऑफिस पर 'सौगंध' से कहीं बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म से रातोंरात अजय देवगन सुपरस्टार बन गए थे। दो बाइक पर उनकी एंट्री को आज भी फैंस याद करते हैं। बहरहाल, खास बात है कि 'फूल और कांटे' के लिए पहले अक्षय कुमार को फाइनल किया गया था, लेकिन फिर उन्हें रातोंरात फिल्म से निकालकर अजय देवगन को फाइनल कर लिया गया।

when-ajay-devgn-replaced-akshay-kumar-overnight-in-his-first-film

कुछ सालों पहले ही अक्षय कुमार ने इवेंट के दौरान इसका खुलासा किया था। हालांकि इस बात को लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच कभी अनबन नहीं रही। लेकिन हां, ये सच है कि अक्षय कुमार भी अपने शुरुआती दिनों में नेपोटिज्म का शिकार रहे हैं।

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म

अजय देवगन ने एक्शन और रोमांस के तड़के के साथ बॉलीवुड में दमदार डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। कहा जाता है कि उस वक्त अजय के आने से जैकी श्रॉफ, सनी देओल और सुनील शेट्टी तीन लोगों के करियर पर काफी असर पड़ा था।

अक्षय कुमार हुए रिप्लेस

अक्षय कुमार हुए रिप्लेस

अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया, "फिल्म फूल और कांटे में पहले मैं था। मैंने फिल्म के गाने, फोटोशूट और बाकी की तैयारी भी कर ली थी। शूटिंग के पहले दिन से एक रात पहले मैं तैयारी कर रहा था तभी मुझे एक फोन आया और बताया कि.... आप कल मत आना।

रातोंरात निकाल दिये गए थे बाहर

रातोंरात निकाल दिये गए थे बाहर

अक्षय का कहना है कि आज रात तक मैं फिल्म में पक्का था और फिर अगले दिन अजय देवगन शूटिंग करने लगे। मुझे बिना बताए निकाल दिया गया। लेकिन अजय देवगन का कहना है कि उन्हें नहीं पता क्या सच है।

पापा के कहने पर अजय ने की थी फिल्म

पापा के कहने पर अजय ने की थी फिल्म

अजय देवगन ने कहा- मुझे बताया गया था कि अक्षय नाम का कोई लड़का फिल्म कर रहा था जिसने बड़ी फिल्म के चक्कर में फूल और कांटे छोड़ दी है। मेरे पापा ने कहा कि तुम्हें फिल्म करनी है। मैं 18 साल का था.. मुझे तो फिल्म करनी भी नहीं थी। तब मैं अक्षय को नहीं जानता था।

सुपरहिट फिल्म

सुपरहिट फिल्म

3 करोड़ के बजट पर बनी फूल और कांटे ने 12 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने और एक्शन सीन्स खासकर काफी चर्चा में रहे थे।

अच्छे दोस्त

अच्छे दोस्त

हालांकि अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच इस बात को लेकर कोई तनाव नहीं रहा। दोनों अच्छे दोस्त हैं और पिछले साल रिलीज रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में साथ दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X