जब रवीना टंडन पर जोरदार भड़के थे अजय देवगन, "मैंने मुंह खोला तो वो किसी को शक्ल नहीं दिखा पाएगी"

Ajay Devgn and Raveena Tandon controversial love affair: बॉलीवुड की कुछ लव स्टोरीज इतनी विवादित रही है कि वह सालों से चर्चा में बनी रही। खासकर तब जबकि एक्टर- एक्ट्रेस ने खुद की अपने जिंदगी लोगों के सामने खोलकर रख दी। ऐसा ही एक इतिहास है अजय देवगन और रवीना टंडन का। इनकी कहानी बहुत ही कंट्रोवर्शियल रही थी। यहां तक की अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस को झूठी भी बता दिया था।
उस वक्त दोनों ही सितारों ने हर अखबार हर मैगज़ीन में एक दूसरे के खिलाफ जमकर बोला था। रवीना टंडन अजय देवगन से प्यार करती थीं, इतना कि.. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने सुसाइड करने तक की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन के बारे में काफी कुछ कहना शुरू कर दिया।
रवीना टंडन का अजय देवगन पर आरोप था कि अजय देवगन उन्हें डेट कर रहे थे लेकिन करिश्मा कपूर के लिए उन्होंने धोखा दिया। उस वक्त अजय दोनों एक्ट्रेसस के साथ अलग अलग फिल्मों में काम कर रहे थे।
वहीं, अजय देवगन भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी खुद पर लगाए गए इल्जामों का विस्फोटक इंटरव्यू में जवाब दिया और कहा कि रवीना को इलाज की ज़रूरत है। यदि मैं अपने पर आ गया तो इतने राज़ खोलूंगा कि रवीना किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी।

रवीना टंडन को करिश्मा के लिए दिया धोखा!
अजय और रवीना का अफेयर 1994 की सुपरहिट फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रहती थी। लेकिन लंबे समय तक यह नहीं रह पाया। उसी वक्त अजय और करिश्मा कपूर भी फिल्म जिगर की शूटिंग कर रहे थे। और अजय देवगन ने रवीना को छोड़ करिश्मा का हाथ थाम लिया।

फैमिली फ्रेंड थीं रवीना
रवीना के मुताबिक अजय देवगन उन्हें डेट कर रहे थे लेकिन करिश्मा कपूर के लिए उन्होंने धोखा दिया। वहीं अजय देवगन की मानें तो रवीना उनकी फैमिली फ्रेंड थी इसलिए उन्हें घर में आने से कोई रोक नहीं सकता था। वो हमेशा अजय से बात करने की कोशिश करती थीं पर अजय ने कभी उनसे बात नहीं की।

सुसाइड करने की कोशिश की
रिपोर्ट्स की मानें तो, अजय के साथ ब्रेकअप होने से रवीना डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी। लेकिनअजय देवगन ने साफ कहा था कि रवीना टंडन का सुसाइड अटेंप्ट केवल पब्लिसिटी का बहाना था। वो बस थोड़ा लाइमलाइट चाहती थीं जो उन्हें मिल गया।

फिल्मों से निकलवाया
रवीना की मानें तो अजय ने उन्हें कई फिल्मों से निकलवाया। और करिश्मा ने उन्हें रिप्लेस किया। लेकिन अजय देवगन ने इस इंटरव्यू में साफ किया था कि उन्होंने प्रोड्यूसर से हीरो बदलने को कहा था क्योंकि वो रवीना के साथ काम नहीं करना चाहते थे। वो उनकी शक्ल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

अजय देवगन ने किया पलटवार
रवीना टंडन के इल्जामों के बाद, फिल्मफेयर मैगजीन के जुलाई 1994 के इश्यू में अजय ने रवीना पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान यह तक कह डाला की रवीना को एक मनोचिकित्सक के पास जाना चाहिए।
अजय देवगन ने साफ कहा कि उसे इलाज की ज़रूरत है। ना वो मेरी कभी दोस्त थी ना ही मैंने उसके साथ कभी कोई प्यार किया। सब उसने इमैजिन किया है। और मैं इस बेइज़्जती को कभी नहीं भूलूंगा।

रवीना टंडन झूठी हैं
अजय देवगन ने कहा, सभी जानते हैं कि वह जन्म से झूठी है। इसीलिए उसके छोटे-छोटे बयान मुझे ज्यादा अपसेट नहीं करते। लेकिन इस बार उसने लिमिट क्रॉस कर दी है।
रवीना और अजय दोनों हर पेपर को दिए गए इंटरव्यू में एक दूसरे को झूठा कहते रहे। अजय देवगन ने यहां तक कहा कि रवीना टंडन उनके नाम से खुद को ही खत लिखती रहती हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वो खत पब्लिश करके दिखाएं।

करिश्मा कपूर दोस्त हैं
उस दौरान अजय देवगन ने हर जगह यही कहा कि करिश्मा कपूर केवल उनकी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन उन्होंने यहां तक कहा कि अगर दुनिया की आखिरी हीरोइन रवीना टंडन होगी तब भी वो उनके साथ काम नहीं करेंगे। वो और मनीषा कोईराला दोनों ही फ्रेस्ट्रेटेड लड़कियां हैं।

वो मुझे फंसाना चाहती थी
अजय देवगन ने यहां तक कह डाला था कि रवीना उनके पीछे पड़ी हैं। उन्होंने कभी प्यार का कोई वादा नहीं किया, लेकिन रवीना टंडन हैं कि उन्हें अकेला ही नहीं छोड़ती। जबकि फिल्में छोड़कर मैंने रवीना टंडन के साथ कभी तस्वीर नहीं खिंचवाई है।
जब अजय देवगन से पूछा गया कि रवीना टंडन उनके खिलाफ इतना क्यों बोल रही हैं तो अजय ने खुलकर कहा कि वो मुझे फंसाना चाहती थी पर मैं उसके हाथ नहीं आया। बस ये सारा ड्रामा इसीलिए है।

लेटर्स के बारे में बोला झूठ
अजय देवगन ने यहां तक कहा कि रवीना टंडन उनके नाम से खुद को ही खत लिखती रहती हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वो खत पब्लिश करके दिखाएं।मैं भी उसके इमेजिनेशन को पढ़ना चाहता हूं। हमारे परिवार एक-दूसरे को कुछ सालों से जानते हैं। वह हमारे घर आती है। क्योंकि वह मेरी बहन की सहेली है।मैंने कभी प्यार का कोई वादा नहीं किया। फिल्में छोड़कर मैंने रवीना टंडन के साथ कभी तस्वीर तक नहीं खिंचवाई है।
देखा जाए तो ये शायद अजय देवगन का सबसे विस्फोटक इंटरव्यू था। उन्होंने ये तक कहा था कि रवीना टंडन को उनके सपने देखना छोड़ देना चाहिए। और अगर वो अपने पर आ गए तो इतने राज़ खोलेंगे कि रवीना किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
