..................... When Aishwarya Rai talked about how opportunities literally on laid on Alia Bhatt's lap because of Karan Johar | जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिया था बयान, "ऑफर आलिया भट्ट के गोद में खुद आ जाते हैं, उसे करण जौहर का सपोर्ट है" - Hindi Filmibeat

जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिया था बयान, "ऑफर आलिया भट्ट के गोद में खुद आ जाते हैं, उसे करण जौहर का सपोर्ट है"

मणिरत्नम की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' से ऐश्वर्या राय बच्चन के किरदार को लेकर काफी चर्चा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जहां यूजर्स ऐश की खूबसूरती और प्रदर्शन की सराहना करते नहीं थक रहे। दो दशकों से अधिक का समय गुजार चुकीं ऐश्वर्या ने एक आउटसाइडर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अद्भुत सफलता पाई है। ऐसे में उनका एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है जहां उन्होंने आलिया भट्ट के फिल्मी सफर पर बातें की हैं।

साल 2018 में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिये इंटरव्यू में ऐश कह रही हैं, "आलिया काफी आगे जाएगी। यह बहुत ही अच्छी बात है कि वह अपने काम को एन्जॉय कर रही है और उसे एक्सप्लोर कर रही है। वह फिल्मों में अच्छा काम कर रही है। मैंने यह खुद आलिया से भी कहा था कि जिस तरह का सपोर्ट करण (जौहर) ने तुम्हें दिया है, वह तुम्हारे लिए काफी अच्छा है। शुरुआत से ही उन्होंने तुम्हे सपोर्ट किया है।"

मौके आलिया तक खुद पहुंच जाते हैं

मौके आलिया तक खुद पहुंच जाते हैं

ऐश ने आगे कहा, "शुरुआत से ही इस तरह का सपोर्ट मिलना सफर को बहुत आसान बना देता है। तब पैर जमाना इतना मुश्किल नहीं होता। यह बात सुनकर वह मुस्कुरा दीं। मैंने आलिया से कहा था कि एक एक्टर के नाते तुम्हारे लिए यह बहुत ही अच्छा है क्योंकि तुम्हारे लिए आगे अच्छा काम और अच्छे मौके हैं। लेकिन यह बात भी है कि वह अच्छा काम कर रही हैं। साथ ही उनके पास रेगुलर अच्छे मौके भी खुद चलकर आ रहे है।"

फैंस ने दिया आलिया का साथ

फैंस ने दिया आलिया का साथ

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कई लोगों ने इस थ्रोबैक वीडियो में ऐश्वर्या के बयान पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'आलिया ने अपनी काबिलियत भी साबित की है। कुछ अन्य नेपो किड्स हैं जो असफल भी हुए हैं। आलिया के लिए निश्चित रूप से यह आसान था लेकिन फिर उन्होंने अपने अवसरों को हल्के में नहीं लिया।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि करण जौहर इतनी सारी फिल्मों में आलिया को कास्ट करने की बेवकूफी करते यदि वो एक अच्छी एक्ट्रेस नहीं होती.."

पोन्नियन सेल्वन

पोन्नियन सेल्वन

ऐश्वर्या राय इस समय अपनी फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' को लेकर चर्चा में हैं।ये फिल्म दो पार्ट में बन रही है, जो इसी नाम से लिखी गई कल्कि की किताब पर आधारित है। यह दक्षिण भारत में लंबे समय तक शासन करने वाले चोल साम्राज्य की कहानी है। पीएस- I पांच भाषाओं में 30 सितंबर को रिलीज होगी।

आलिया भट्ट की फिल्म

आलिया भट्ट की फिल्म

वहीं, आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य किरदारों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X