..................... When Aishwarya Rai said she finds Salman Khan most handsome man in world. जब ऐश्वर्या राय को सलमान खान लगते थे दुनिया के सबसे हैंडसम शख्स, इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने की थी दिल की बात । - Hindi Filmibeat

जब ऐश्वर्या राय को सलमान खान लगते थे दुनिया के सबसे हैंडसम शख्स, एक्ट्रेस ने की थी दिल की बात

salman aish

Throwback on Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड की कई लव स्टोरी ऐसी है जिसे लोग कभी भूले नहीं हैं। भले ये लव स्टोरी अधूरी रह गई लेकिन इनके चर्चे आज भी होते हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चा में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी रही है। आज भी लोग इस जोड़ी को भूल नहीं पाए हैं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी दशकों पुरानी हो चुकी है लेकिन लोगों की दिलचस्पी आज भी दोनों में बनी हुई है। इस प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक रहा था। सलमान खान और ऐश्वर्या राय का कभी एक दूसरे से आमना-सामना नहीं हुआ। दोनों ने साथ में स्क्रीन भी कभी नहीं शेयर किया।

लेकिन, एक वक्त ऐसा भी था जब ऐश्वर्या राय को सलमान खान सबसे दुनिया के सबसे हैंडसम और सेक्सी शख्स लगते थे। उन्होंने खुद सलमान खान की जमकर तारीफ की थी। ऐश्वर्या राय ने सिमी गरेवाल को 1999 में इंटरव्यू दिया था जिसमें सलमान खान को दुनिया का सबसे हैंडसम और सेक्सी लड़का बताया था।

काफी सोचकर दिया जवाब

अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिमी गरेवाल ने ऐश्वर्या राय से पूछा था- 'बॉलीवुड में सबसे सेक्सी और हैंडसम हीरो कौन है?' काफी देर तक सोचने के बाद ऐश्वर्या राय ने सिमी गरेवाल से पूछा कि क्या वो चार्मिंग शब्द जोड़कर इसका जवाब दे सकती हैं।

दो सालों के बाद हुए अलग

थोड़ी देर रुकने के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान का नाम लिया था। सलमान खान और ऐश्वर्या राय लगभग दो सालों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने आधिकारिक बयान जारी किया था।

ऐश्वर्या राय ने कहा था...

उन्होंने कहा था- 'सलमान खान और मैंने मार्च में ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने मुझे फोन किए और बकवास बातें की। सलमान मेरे ऊपर हमेशा शक करते थे और एक बार फिजिकल भी हो गए थे। हालांकि मुझे कोई निशान नहीं पड़ा और मैं रोज काम पर जाती थी जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।'

ऐश्वर्या ने खुलकर कही थी बात

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान को इस ब्रेकअप से उबरने में काफी समय लगा था। दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। ऐश्वर्या राय ने कहा था- 'मैं आने वाले समय में कभी मिस्टर सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी। सलमान का चैप्टर मेरी लाइफ में बुरे सपने जैसा था, और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि ये सब खत्म हो गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X