ऐश्वर्या राय को देख डर गई थीं सुष्मिता सेन, मिस इंडिया से लिया था अपना नाम वापस
बॉलीवुड के लिए साल 1994 बेहद ही खास था। इस साल दो बेहद खूबसूरत लड़कियां विश्व और यूनिवर्स में अपनी खूबसूरती का डंका बजाया था। ये लड़कियां थीं ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन।
बहुत कम लोग जानते हैं कि उस समय मॉडलिंग की दुनिया में ऐश्वर्या राय सुपरस्टार थीं इसलिए जब लोगों को पता चला कि वो मिस इंडिया में भाग लेंगी, सुष्मिता सेन तक ने अपना नाम वापस ले लिया था।

बाद में सुष्मिता सेन की मां ने इस बात के लिए उन्हें ज़ोर की डांट लगाई और सुष्मिता को इस मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत करने का आत्मविश्वास दिया। 1994 के मिस इंडिया के फाइनल राउंड में पांच लड़कियां थीं और अंत में ऐश और सुष दोनों ही 9.33 अंकों पर आकर रूक गईं। टाई को ब्रेक करने के लिए वापस से सवाल पूछे गए।
ऐश्वर्या से पूछा गया कि वो किस टेलीविजन अभिनेता (हॉलीवुड) को अपने पति के रूप में चुनेंगी। वहीं सुष्मिता से पूछा गया थी कि भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बारे में वो क्या जानती हैं। सुष्मिता ने जवाब दिया गांधी और खादी। इस जवाब ने उन्हें 0.3 अंको से जिताया था।


Click it and Unblock the Notifications
