Aishwarya Rai और Govinda ने 22 साल पहले जब किया था रोमांस- फोटोशूट और सेट से वायरल फोटोज

When Aishwarya Rai romanced Govinda: गोविंदा की फिल्मों को याद करें तो उन्होंने ज्यादातर काम करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ किया है। 90 के दशक में इनका जादू बड़े पर्दे पर खूब बोलता था। लेकिन क्या आपको याद है कि गोविंदा और ऐश्वर्या राय की जोड़ी भी एक फिल्म में बन चुकी है।
खास बात है कि ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्में ताल और देवदास भी गोविंदा को ऑफर की गई थी। लेकिन दोनों ही फिल्मों को एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया। ताल में गोविंदा को अनिल कपूर वाला किरदार ऑफर किया गया था, जबकि देवदास में चुन्नीलाल का, जिसे बाद में जैकी श्रॉफ ने निभाया। गोविंदा उस वक्त सपोर्टिंग किरदार निभाने के पक्ष में नहीं थे, लिहाजा वो इन फिल्मों का हिस्सा नहीं बने।
लेकिन इन फिल्मों से भी ऐश्वर्या राय और गोविंदा एक फिल्म में साथ आए थे, जिसका नाम है अलबेला, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। दीपक सरीन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म में ऐश्वर्या राय, गोविंदा, जैकी श्रॉफ और नम्रता शिरोडकर मुख्य किरदारों में थे। यह पहली बार था जब जोड़ी साथ आई थी।
इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। जबकि बॉक्स ऑफिस पर ये फ्लॉप रही थी। फिल्म में ऐश और गोविंदा की रोमांटिक जोड़ी को लोगों ने खास पसंद नहीं किया था। बहरहाल, फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती हैं, जिसे हमने शेयर किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन को अलबेला के सेट पर गोविंदा के साथ अपनी लाइन की रिहर्सल करते देखा जा सकता है।
अलबेला फिल्म के प्रमोशन के दौरान फोटोग्राफर्स को पोज देते गोविंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन। इस फिल्म के लिए दोनों कलाकारों ने एक फोटोशूट भी किया था। अलबेला पहली और आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों स्टार्स बतौर लीड एक्टर्स साथ आए थे।


Click it and Unblock the Notifications


