ज़ब आराध्या का बहाना बनाकर ऐश्वर्या ने करीना पर कस दिया था तंज, कह दी ऐसी बात

ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है और वह एक्टिंग के मामले में भी काफी जबरदस्त है। लेकिन अब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन भी बॉलीवुड की सबसे प्यारी और फेमस स्टारकिड बन चुकी है। ऐश्वर्या और आराध्या की मां बेटी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है और दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है।
ऐश्वर्या स्टाफ के साथ आराध्या को भेजना नहीं करती पसंद
वैसे तो ज्यादातर देखा जाता है कि सेलिब्रिटीज अपने बच्चों को संभालने के लिए स्टाफ रखा करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय ऐसा नहीं करती है। ऐश्वर्या ने हमेशा यही कहा कि वह बेटी को कभी भी स्टाफ के साथ में नहीं भेजती है। साल 2018 में डीएनए से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि स्टाफ के साथ आराध्या को कहीं भेजने के बजाय वह खुद उसके साथ में रहना पसंद करती हैं।
जिम जाने से अच्छा ऐश्वर्या बेटी के साथ समय बिताना करती है पसंद
ऐश्वर्या राय इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि लोगों को ऐसा लगता है कि "मुझे जिम जाना चाहिए और वजन घटा लेना चाहिए। लेकिन मैं उस समय अपनी बेटी के साथ में समय बिताना पसंद करूंगी। मैंने नसों की फौज नहीं रखी हुई है। मैं बस एक ही रखती और जब वह चली जाती तो सब कुछ अकेले ही करती। कई बार तो नरेशन भी कैंसिल करने पड़े क्योंकि मुझे अपनी बेटी का ध्यान रखना था।"
जब ऐश्वर्या ने करीना पर कसा था तंज
कुछ खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय ने इस स्टेटमेंट से करीना कपूर पर तंज कसा। दरअसल करीना कपूर अपने बेटों के लिए नर्स और स्टाफ रखा करती हैं। करीना और ऐश्वर्या के बीच में फिल्म हीरोइन के बाद से काफी ज्यादा तकरार देखने को मिल रही है। दरअसल इस फिल्म से ऐश्वर्या को रिप्लेस करके करीना ने उनकी जगह ले ली थी। दरअसल उस समय ऐश्वर्या प्रेग्नेंट थी तो इसके चलते डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने प्रेगनेंसी छुपाने का आरोप लगा दिया था। इस घटना पर खूब बवाल भी हुआ। ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का जन्म नवंबर 2011 में हुआ और हीरोइन फिल्म को 2012 में रिलीज किया गया।


Click it and Unblock the Notifications