जब बच्चन परिवार की बहू ने अभिषेक बच्चन के दोस्त संग किया लिप लॉक, घर पर पहुंच गया था लीगल नोटिस

Aishwarya Rai Bachchan, Dhoom 2

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री है और सबसे खूबसूरत महिलाओं में से भी एक मानी जाती है. इतना ही नहीं ऐश्वर्या अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी काफी पसंद की जाती है. लेकिन जब उन्होंने धूम 2 फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन के साथ में किसिंग सीन दिया था तो कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी. इसके लिए एक्ट्रेस को लीगल नोटिस तक भेज दिया गया था. बॉलीवुड फिल्मों के जरिए ऐश्वर्या ने अपनी एक खास पहचान बना दी है.

ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या ने दिए थे किसिंग सीन

साल 2006 में रिलीज हुई ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म धूम 2 में उनके अलावा ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे. यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इसके लिए एक सीन को लेकर काफी ज्यादा वह चर्चा में भी आ गई थी. दरअसल ऐश्वर्या और ऋतिक ने इस फिल्म के दौरान एक किसिंग सीन दिया था. ऐश्वर्या ने पहली बार परदे पर किसिंग सीन दिया था और जब फिल्म रिलीज हुई तो इसको लेकर काफी चर्चा हुई. ऐश्वर्या इस बात को समझ नहीं पा रही थी कि इस सीन को लेकर इतनी ज्यादा चर्चा क्यों हो रही है.

किसिंग सीन को लेकर ऐश्वर्या के पास आया था लीगल नोटिस

साल 2012 में ऐश्वर्या राय ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि इस सीन के कारण उनका लीगल नोटिस आने लगे. ऐश्वर्या ने बताया कि "मैं धूम फिल्म में ऐसा एक बार किया और उस सीन की उस फिल्म में जरूरत थी. लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस सीन को लेकर मुझको लीगल नोटिस आने लगे. कुछ लोगों ने तो कहा कि आप आदर्श हैं, आप हमारी बेटियों के लिए एक उदाहरण है और जिंदगी को बहुत अच्छी तरीके से अपने आगे बढ़ाया है, इसीलिए आप ऐसा कैसे कर सकती हो?" ऐश्वर्या ने इसी के आगे यह भी कहा कि "मुझे इन सब चीजों को पढ़कर काफी हैरानी हुई. मैं एक एक्टर हूं और अपना काम कर रही हूं. मुझे मेरे ही काम को लेकर जवाब मांगा गया. मेरे 3 घंटे के काम में से सिर्फ उन चंद पलों की बात हो रही है."

इंटिमेट सीन को लेकर एक्ट्रेस ने ठुकराई थी हॉलीवुड फिल्में

ऐश्वर्या ने किसिंग सीन करने में कंफर्टेबल नहीं होने की वजह से कई हॉलीवुड फिल्मों को भी रिजेक्ट कर दिया था. ऐश्वर्या ने इस पर कहा था कि "धूम 2 साइन करने से पहले मैंने कई सारी हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर सिर्फ इसी वजह से ठुकरा दिए थे क्योंकि मैं पर्दे पर फिजिकल सीन या फिर किसिंग सीन करने में बिल्कुल भी सहज नहीं थी. मुझे पता था कि दर्शक भी मुझे पर्दे पर इस तरीके से देखना पसंद नहीं करते हैं लेकिन फिर भी मैंने इसके लिए हां कह दिया. मैं चाहती थी कि अगर मुझको यह करना ही होगा तो पहले हिंदी सिनेमा में करूं और मैं देखना चाहती थी कि मैं जैसा सोचती हूं क्या सच में ऐसा है और वह सच में सच निकला."

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya rai bachchan dhoom 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X