जब दीपिका का हाथ पकड़कर डांस फ्लोर पर ले गईं ऐश्वर्या, किया बेतहाशा डांस, लोग बोले- 'नशे में हैं दोनों'

aishwarya rai bachchan, deepika padukone

कुछ पुराने और मजेदार वीडियोज आपको समय यात्रा पर ले जाते हैं। कई वीडियोज अच्छे होते हैं तो कुछ आपको दुख देते हैं। लेकिन इस वक्त एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

माहौल किसी पार्टी का है और इस दौरान दीपिका के हाथ में गिलास नजर आ रहा है। लेकिन जिस तरह से ऐश्वर्या राय बच्चन दीपिका पादुकोण को पकड़कर डांस फ्लोर पर लेकर आती हैं और हरकतें करती हैं वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। लोगों ने तो इस वीडियो को देखने के बाद ये तक कह डाला कि दोनों नशे में हैं।

कैसा है वीडियो?

इस वीडियो दीपिका पादुकोण का हाथ ऐश्वर्या राय बच्चन पकड़ती हैं और खींचते हुए डांस फ्लोर पर लेकर जाती हैँ। बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग 'इशक तेरा तड़पावे' बजता हुआ सुनाई दे रहा है। ऐश साथ दीपिका जाती हैं और जोरदार डांस करना शुरु कर देती हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन काफी मस्ती में थीं।

कभी वो दीपिका के कंधे को पकड़ती हैं तो कभी उनको पीठ की तरफ से पकड़कर मस्ती करती हैं। इस वीडियो में दोनों हसीनाओं ने शानदार ड्रेस पहन रखी थी और काफी हॉट लग रहीं थीँ। हालांकि किसी ने शायद ही दोनों का ऐसा वीडियो इसको पहले कभी देखा होगा।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ये दोनों नशे में हैं। एक का कहना है, ''ये लास्ट में क्या हो गया।'' एक का कहना था, ''ये लो भाई, ये इनका असली डांस है।'' एक का कहना था, ''रुक मैं अभी सलमान भाई को ये वीडियो भेजता हूं।'' एक का कहना है, ''शेयर करें सोनम की शादी जहां शाहरुख, सलमान, अनिल कपूर ने साथ में किया डांस।'' एक ने लिखा, ''ये वीडियो काफी समय पहले का है जब डीपी और रणवीर की शादी नहीं हुई थी...'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X