..................... When Aishwarya Rai announced Kareena Kapoor name she came on stage and snatched the mic from her. - Hindi Filmibeat

जब ऐश्वर्या राय ने करीना कपूर को दिया अवार्ड, बेबो के बढ़े ठाठ, छीना हाथ से माइक और फिर...

Aishwarya Rai, Kareena Kapoor

करीना कपूर को बॉलीवुड की बेबो कहा जाता है। बता दे कि उन्हें उनकी एक्टिंग के अलावा उनके एटीट्यूड के लिए भी पसंद किया जाता है। जो कि आज के वक्त में भी कायम है। बता दे कि करीना कपूर ने अपने डेब्यू के पहले ही साल स्टेज पर कुछ ऐसा किया कि उनके एटीट्यूड को लेकर लोग बातें बनाने लगे। रेडिट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके एटीट्यूड से चलने और उनके बर्ताव को लेकर लोगों द्वारा काफी ज्यादा हैरानी जताई जा रही है।

करीना कपूर का थ्रोबैक वीडियो वायरल

ये वायरल वीडियो तब का है जब करीना कपूर को उनकी फिल्म 'रिफ्यूजी' के लिए फेस ऑफ द ईयर का खिताब हासिल हुआ। बता दें कि इसी साल अमीषा पटेल की फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी और उन्हें डेब्यू ऑफ़ द ईयर मिला था। दरअसल इस फिल्म के लिए पहले करीना कपूर को ऑफर किया गया था और उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया था। बाद में इस फिल्म में अमीषा पटेल को लिया गया था।

वीडियो में अजीब ढंग से चल रही करीना

तो वही आपको बता दें कि करीना कपूर की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' कुछ खास नहीं चली थी। इसीलिए उन्हें फेस ऑफ द ईयर के ख़िताब से ही काम चलाना पड़ा। लेकिन 'कहो ना प्यार है' फिल्म को ठुकराने का पछतावा उन्हें अवार्ड सेरेमनी में भी हो रहा था और उनके चेहरे पर यह साफ झलक भी रहा था। जब अवार्ड देने के लिए ऐश्वर्या राय ने करीना के नाम की घोषणा की तो उनका अजीबोगरीब चलना और उनके एटीट्यूड के साथ स्टेज पर आना बहुत ही लोगों को अजीब लगा।

वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

लेकिन आपको बता दें कि करीना कपूर ने अपने अंदाज में बहुत ही ज्यादा बदलाव लाया है। अब वह काफी शांत हो चुकी है। शुरुआती करियर में उनका रवैया लोगों को काफी ज्यादा खटकता था। हालांकि फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण करीना का ऐसा बर्ताव लाजमी है। लेकिन बेबो के इस थ्रोबैक वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "करीना कितने अजीब तरीके से चल रही है।" तो वहीं अन्य यूज़र ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए लिखा कि "बॉलीवुड में उन्होंने क्लास को कायम रखा है।"

Read more about: aishwarya rai kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X