बॉलीवुड में 'दुल्हन' बनना आसान नहीं होता..इतना बोझ उठाना पड़ता है!

By Shweta

एक्टिंग करना आसान नहीं होता। किरदार में ढलने और सीन नैचुरल दिखने के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ता है। एक्टर्स को कई तरह के एक्शन और स्टंट करने पड़ते हैं तो एक्ट्रेसेस को भी कम पापड़ नहीं बेलना पड़ता।

अब 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का शर्मा दुल्हन के गेटअप के लिए 17 किलो का लहंगा पहनी हैं। 17 किलो का लहंगा पहन कर शूटिंग करना कितना मुश्किल होता होगा ये तो आप भी समझ सकते हैं।अनुष्का शर्मा के अलावा भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस फिल्मों में काफी भारी भरकम दुल्हन का लिबास पहने।

bollywood brides

हाल में रिलीज हुई फिल्म मिर्जिया में सैयामी खेर ने भी 14 किलो का लहंगा पहना जो बहुत ही खूबसूरत था। इसको पहनने के बाद उन्हें भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

काजोल कुछ कुछ होता है में अपनी सगाई (साजन जी घर आए गाना) में और शादी के समय में काफी भारी लहंगा पहनी थींं। काजोल के लिए ऐसा करना पड़ना आसान नहीं था।

जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय बहुत ही खूबसूरत लगी थीं और पूरी फिल्म में उनके कॉस्टयूम और जेवर काफी महंगे थे और सबकुछ काफी भारी था। हर सीन के लिए उन्होने काफी मेहनत की थी लेकिन खासकर उन्होने फिल्म में शादी में लहंगा पहना था वो खासकर भारी और काफी कढ़ाई वाला बनाया गया था।

रानी मुखर्जी कभी अलविदा ना कहना में भी काफी भले कुछ मिनट के लिए लेकिन काफी खूबसूरत लहंगा पहनी थी। इसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि इसे पहनकह शूट करना कितना मुश्किल हुआ होगा।

नरगिस फखरी रॉकस्टार में ब्राइडल लुक में खूबसूरत लगीं और उन्हें तो इतने भारी भरकंप लहंगा में शूट करना और भी मुश्किल हो गया था क्योंकि उन्हें भारतीय ट्रेडशिनल परिधानों की आदत नहीं थी।

अगर बॉलीवुड में भारी कॉस्टयूम की बात होगी तो देवदास मे माधुरी दीक्षित का गाना काहे छेड़ मोहे में 25 किलो का लहंगा पहनी थीं और उसे पहनकर माधुरी दीक्षित क्लासिकल डांस भी की थी।ये सिर्फ माधुरी ही कर सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X