..................... जब अभिषेक बच्चन ने भाग्यश्री को रंगों से भरे पूल में फेंका|When Abhishek Bachchan threw Bhagyashree in a pool full of colors| - Hindi Filmibeat

Holi incident : जब अभिषेक बच्चन ने भाग्यश्री को रंगों से भरे पूल में फेंका

Bhagyashree

बॉलीवुड में कदम रखने वाली हर लड़की एक सफल एक्ट्रेस बनने का सपना देखती है। काफी मेहनत और संघर्षों के बाद जब पहली फिल्म मिलती है तो उस फिल्म में अपना बेस्ट परफार्म करने के लिए एक्ट्रेसेस अपनी जी-जान लगा देती है। पहली फिल्म अगर सफल हो गयी तो इन न्यूकमर एक्ट्रेसेस की खुशी का ठिकाना नहीं होता है। ऐसा लगता है मानों उनके सपनों को पंख लग गये हैं। लेकिन दूसरी फिल्म से उनका सच्चाई से सामना होता है। कई बार फिल्म के चुनाव में गलती या फिर उनकी परफॉर्मेंस पसंद नहीं आने की वजह से अगली फिल्में कमाल नहीं दिखा पाती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे पहली फिल्म की सफलता गायब होने लगती है और कुछ दिनों में ये एक्ट्रेसेस भी फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो जाती हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ हिट फिल्मों की फ्लॉप हीरोइन के बारे में बता रहे हैं :

भाग्यश्री को फेंका गया पूल में :

भाग्यश्री को होली खेलना पसंद नहीं है। इसलिए होली के दिन वह खुद को कमरे में बंद कर लेती हैं। लेकिन एक साल उन्हें अमिताभ बच्चन ने अपनी होली पार्टी में बुलाया था। भाग्यश्री अमिताभ बच्चन को ना नहीं कह पायी। तैयार होकर वह पति हिमालय के साथ अमिताभ बच्चन की पार्टी में पहुंची। जैसे ही वह पार्टी में पहुंची, अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान उनकी तरफ दौड़ते हुए आए। दोनों ने उन्हें उठाया और फेंक दिया रंगीन पानी से भरे पूल में। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि भाग्यश्री खड़ी हक्की-बक्की देखती रह गयी।

हिमालय हो गये थे नाराज :

रिएलिटी शो के दौरान हिमालय इस बारे में बताते हुए कहते हैं, "भाग्यश्री को होली खेलना पसंद नहीं है। होली वाले दिन वह मुझे बाहर भेजकर खुद को कमरे में बंद कर लेती है। भाग्यश्री ने मेरे साथ कभी होली नहीं खेली थी लेकिन उस दिन उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ होली खेली थी। इस वजह से मैं नाराज भी हो गया था।" हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने भाग्यश्री को माफ भी कर दिया था। अगले साल से भाग्यश्री हिमालय के साथ होली खेलने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X