जब ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते में आने लगी थी दरार, एक्टर ने कहा- 'मैं तलाक ले रहा हूं'

बच्चन परिवार के बेटा और बहू यानी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों का विषय बने रहे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह दोनों कपल गोल देने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। यहां तक कि ऐश्वर्या राय बच्चन को भी बेटी आराध्या के साथ में कई बार देखा जाता है। दोनों मां बेटी काफी खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी टूटने की खबरें सामने आ रही थी तो इस पर एक्टर ने काफी करारा जवाब सभी को दिया था।
जब ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में आई थी दरार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पूरा मामला साल 2016 का है। उस समय ऐश्वर्या अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सरबजीत' के प्रमोशन में लगी थी। जहां पर मैं अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थी। लेकिन जब रिपोर्टर ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में पोज देने के लिए कह रहे थे तो एक्टर ने गुस्से में कहा कि 'इन्हीं की फोटो ले लो।' लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं थी। बाद में इस कपल के रिश्ते पर सवाल उठाए गए। खबरें तो यह भी आने लगी कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।
अभिषेक बच्चन का अफवाहों पर फूटा गुस्सा
लेकिन मामला तब ज्यादा गर्म आ गया जब इस बढ़ते मामले को देखते हुए अभिषेक बच्चन ने खुद ट्विटर से एक ट्वीट किया और कहा कि "ठीक है... मैं तलाक ले रहा हूं। मुझे ये बात बताने के लिए बहुत शुक्रिया, क्या आप मुझे बता देंगे कि मैं दोबारा शादी कब कर रहा हूं?" इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन ने एक वेबसाइट के साथ इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि "उन्हें बहुत अच्छे से पता है कि सच क्या है और यह भी पता है कि मीडिया की खबरों को कहां तक सीरियस समझना चाहिए। इसीलिए किसी भी तीसरे को मुझे या फिर ऐश्वर्या को यह बताने की कोई जरूरत नहीं है कि हमें अपना रिश्ता कैसे चलाना चाहिए। ऐश्वर्या को इस बारे में सब पता है कि मैं उनसे कितना प्यार करता हूं और मुझे भी बहुत अच्छे से पता है कि वह मुझसे कितना प्यार करती हैं।"
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को हुए 16 साल
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल साल 2007 में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ में शादी रचाई थी। जिसके बाद में साल 2011 में उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया, जिसका नाम आराध्या है। लेकिन जब से ऐश्वर्या ने अपनी बेटी को जन्म दिया है उसके बाद से उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया है। लेकिन अक्सर उन्हें इवेंट्स में देखा जाता है। उनकी बेटी आराध्या भी 11 साल की हो चुकी है और कई बार उन्हें ऐश्वर्या के साथ में भी देखा गया है। आराध्या अपने हेयर स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications