जब ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन ने जमकर खेली थी होली, फिर गोद में लेटकर पोस्ट की थी तस्वीर

Aishwarya-Abhishek Holi Pics- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच में कुछ समय पहले से जो खबरें आईं हैं अगर उनको भूल जाया जाए तो दोनों का सफर शानदार रहा है।
अक्सर देखा जाता था कि अभिषेक बच्चन उनके साथ ही रहते थे और हर त्योहार पर बच्चन परिवार को मस्ती करते देखा जाता था। लेकिन आज ऐसा नहीं हैं और होली के मौके पर कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं।
बता दें कि होली 2025 की धूम है और सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के सितारे इस त्योहार को काफी धूम धाम के साथ मनाते हैं। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है।
जमकर खेली थी होली
इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन नजर आ रही हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने इस तस्वीर को खुद साल 2021 को साझा किया था। तस्वीर में अभिषेक बच्चन लेटे हुए हैं और उन्होने ऐश्वर्या राय की गोद में सिर रखा हुआ है।
इसके अलावा बगल में आराध्या भी हैं और पूरी फैमिली काफी खुश है। बता दें कि ये होली की तस्वीर है और सभी के गुलाल साफ देखा जा सकता है। अभिषेक बच्चन ने पोस्ट करते हुए इस होली को सेफर होली का नाम दिया है।
अभिषेक ने कैप्शन लिखा था, ''सभी को होली की शुभकामनाएँ। कृपया इस सबसे खूबसूरत त्योहार को मनाएं, लेकिन अपने घरों की सुरक्षा में रहकर।'' ये कोविड का वक्त था अभिषेक ने पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए सभी को घर में रहने की सलाह दी थी।
तलाक की खबरों से टूटे दिल
कुछ महीनों पहले जब पता चला था कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है तो फैंस के दिल टूटे थे। कुछ रिपोर्ट्स में ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें आईं थीं। कुछ ने इस खबरों पर पक्की मुहर भी लगा दी थी। हालांकि वक्त गुजरा और दोनों अभी साथ में हैं। फिलहाल आप देखिए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की ये पुरानी होली तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











