'जिन हीरोइनों के हाथ पर थूका वे नंबर वन बन गईं'- आमिर खान
फैंस हमेशा ही बॉलीवुड सितारों की निजी जिंदगी और फिल्मों के मजेदार किस्से पढ़ना पसंद करते हैं। इसी के चलते आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा किस्सा जब आमिर खान ने कहा था कि जिन एक्ट्रेस के हाथ पर उन्होंने थूका वह हीरोइनें बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस बनीं। जी हां, ये किस्सा आमिर खान के प्रैंक्स से जुड़ा है। शुरुआती करियर में आमिर खान काफी मस्तीखोर हुआ करते थे और वह अपनी एक्ट्रेस के हाथों पर थूक दिया करते थे।
ऐसे ही आमिर खान ने माधुरी दीक्षित और जूही चावला के हाथ पर थूक दिया था। जब फिल्म 'इश्क' की शूटिंग हो रही थी तो आमिर ने जूही से कहा कि वह एस्ट्रोलॉजी जानते हैं, लाओ अपना हाथ दो मैं तुम्हारा भविष्य बताता हूं। फिर क्या आमिर खान ने जूही के हथेली पर थूक दिया।
ऐसे ही 'खंबे जैसी खड़ी है' गाने की शूटिंग हो रही थी, इस फिल्म 'दिल' में आमिर खान और माधुरी दीक्षित साथ में काम कर रहे थे। यही हूबहू कहानी आमिर ने माधुरी दीक्षित को सुनाई और उनके हाथ पर भी थूक दिया।


Click it and Unblock the Notifications