मैंने शाहरूख की फिल्म छोड़ी नहीं थी...मुझे निकाला गया था - आमिर खान
आमिर खान और शाहरूख खान के बीच का कनेक्शन काफी अजीब है और आमिर खान ने एक पुराने इंटरव्यू में शाहरूख खान की फिल्म डर साइन करने और छोड़ने पर बात की थी। हम आपके लिए वो इंटरव्यू ले आए।
शाहरूख खान को डर नाम की एक फिल्म ने सुपरस्टार बना दिया था और यशराज फिल्म्स का फेवरिट भी। लेकिन ये फिल्म उन तक पहुंची कैसे और इस कारण से आमिर और उनके बीच के रिश्ते कैसे हुए ये काफी दिलचस्प है।
डर के बारे में कहा जाता है कि पहले आमिर फिल्म के हीरो थे जो उस दौरान यश चोपड़ा के साथ परंपरा नाम की फिल्म में काम कर रहे थे। इसके बाद आमिर ने सनी देओल के साथ एक साथ बैठकर स्क्रिप्ट सुनने की डिमांड की।

लेकिन उनकी ये डिमांड सुनते ही यश चोपड़ा के सुर बदल गए। उन्होंने आमिर को फोन किया और कहा कि फिर कभी साथ काम करेंगे। आमिर ये सुनकर खुश हो गए क्योंकि जैसे ही उन्हें सनी देओल के साथ स्क्रिप्ट सुनने के लिए मना किया गया उन्हें लग गया था कि दाल में कुछ काला है।
[#FirstPics: 600 करोड़ का प्रोजेक्ट - अजय देवगन, आमिर खान और ऋतिक रोशन]
सनी देओल इस बारे में ज़िक्र करते हुए बता चुके हैं कि उन्हें स्क्रिप्ट ऐसी सुनाई गई थी जैसे वो फिल्म के हीरो हैं। और स्क्रिप्ट बिल्कुल अलग थी। आमिर ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने डर छोड़ी नहीं थी, मुझे फिल्म से निकाल दिया गया था।
वैसे आजकल आमिर और शाहरूख की नई नवेली दोस्ती के कई किस्से चल रहे हैं। देखिए उनकी कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











