'सलमान खान के साथ मैं होता तो फिल्म फ्लॉप हो जाती, इसीलिए रिजेक्ट कर दिया'- आमिर खान
आमिर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातें कीं और पुरानी फिल्मों की यादें भी ताजा की। पुरानी फिल्मों पर बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि 1942- अ लव स्टोरी और साजन उन्हें पहले ऑफर की गई थी। लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट से ही समझ आ गया था कि इन फिल्मों में वो फिट नहीं होंगे। लिहाजा, उन्होंने दोनों फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया।
आमिर ने कहा, मुझे 1942 अ लव स्टोरी की स्क्रिप्ट ही पसंद नहीं आई थी। मैंने विधु विनोद चोपड़ा को भी कहा था कि ये फिल्म ना बनाए। लेकिन उन्होंने बनाई और फिल्म और फिल्म के गाने सुपरहिट रहे।

फिर आमिर ने बताया निर्देशक लारेंस डिसूजा ने उन्हें फिल्म साजन भी ऑफर की थी। लेकिन उस फिल्म का स्क्रिप्ट पढ़ते ही मुझे लगा कि मैं यहां फिट नहीं हो पाउंगा। आमिर ने कहा, साजन मेरे टाइप की फिल्म नहीं थी। और मैं खुश हूं कि उसे सलमान खान- संजय दत्त ने किया और फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म में मैं रहता तो शायद इतनी बेहतरीन नहीं बनती।
यहां जानें आमिर खान ने किन फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications