शाहरूख मेरे पैर चाट रहा है और बदबू कर रहा है - आमिर खान का बेहद ज़लील ब्लॉग जिसे कोई नहीं भूल सकता
कहते हैं कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिन्हें आप जितनी भी कोशिश कर लें, ना भुला सकते हैं और ना ही लोग आपको भूलने देते हैं। आमिर खान के अतीत में भी ऐसी ही भूल है जिस पर वो जितना पछता लें, लेकिन कभी उसे भुला नहीं पाएंगे।
हालांकि अब आमिर खान और शाहरूख खान के बीच सब कुछ बढ़िया है। कुछ सालों पहले शाहरूख के घर एक पार्टी में आमिर अबराम के लिए कुछ खिलौने ले गए थे जिससे अबराम रात भर खेले थे।

लेकिन ये बात उन दिनों की है जब आमिर खान और शाहरूख खान के बीच एक अजीब सी होड़ लगी रहती थी। क्यों? शायद इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
शायद इसलिए कि यश चोपड़ा की फिल्म डर पहले आमिर खान करने वाले थे। या फिर इसलिए कि फिल्मफेयर में आमिर खान की रंगीला और हम हैं राही प्यार के को इग्नोर कर शाहरूख खान की DDLJ और बाज़ीगर को अवार्ड मिले।
वजह जो भी रही हो लेकिन इसकी कड़ुवाहट आमिर के अंदर बहुत ही बुरे ढंग से निकली थी। उन्होंने अपने ब्लॉग में शाहरूख नाम के कुत्ते का ज़िक्र किया जिसकी हर किसी ने आलोचना की थी।
हालांकि बाद में आमिर ने इसके लिए रजत शर्मा की आप की अदालत में माफी मांगी थी और कहा था कि अगर उनके ब्लॉग से शाहरूख और उनके परिवार और फैन्स को दुख पहुंचा तो वो माफी मांगते हैं। पढ़िए, आमिर ने इस ब्लॉग में ऐसा क्या लिखा था।


Click it and Unblock the Notifications

