..................... When a woman slapped 'Pathan' in the train, Shah Rukh Khan narrated the story in a viral old video|जब ट्रेन में एक औरत ने ‘पठान’ को मारा थप्पड़, वायरल पुराने वीडियो में शाहरुख खान ने सुनाया किस्सा| - Hindi Filmibeat

जब ट्रेन में एक औरत ने ‘पठान’ को मारा थप्पड़, वायरल पुराने वीडियो में शाहरुख खान ने सुनाया किस्सा

SRK

शाहरुख खान फिल्म 'पठान' में पहली बार फुल एक्शन करने वाले हैं। करीब 4 सालों बाद फिल्मी पर्दे पर वापस लौटने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' की स्क्रीनिंग और प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस साल 'पठान' के बाद शाहरुख खान की एक के बाद एक कई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पहली बार मुंबई आने से जुड़ा एक किस्सा सुना रहे हैं।

ट्रेन से आया था मुंबई :

ट्रेन से आया था मुंबई :

इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, "जब मैं पहली बार मुंबई आया था, उस समय ट्रेन से आया था। यह किस्सा शायद मैंने एक ही बार बताया था लोगों को। मेरे साथ मेरे कुछ दोस्त भी थे। उस समय मुझे नहीं पता था कि ट्रेन जैसे ही महाराष्ट्र में आती है तो वह लोकल ट्रेन बन जाती है।" इस किस्से को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में शाहरुख बताते हैं, "उस समय हमारे पास बर्थ था। दिल्ली में उस वक्त लोकल ट्रेन नहीं थी। तो जैसे ही यहां ट्रेन लोकल ट्रेन बन गयी तो उस समय भी हमको लगा कि यह बर्थ अभी भी हमारा है। कुछ लोग वहां बैठने के लिए आए।"

औरत ने मारा जोरदार थप्पड़ :

औरत ने मारा जोरदार थप्पड़ :

इस किस्से को आगे बढ़ाते हुए शाहरुख खान कहते हैं, "जो लोग हमारी बर्थ पर बैठने आए हमने उन लोगों से कहा, हटो-हटो, यह बर्थ हमारा है। हमने इसका पैसा दिया हुआ है। इसी समय एक महिला आयी तो हमने उनसे कहा कि आप यहां बैठ सकती हैं, लेकिन आपके साथ जो लोग हैं, वो यहां नहीं बैठ सकते। फिर क्या था, उस औरत ने खींच कर मुझे एक थप्पड़ मारा और कहा यहां मैं भी बैठूंगी और मेरे साथ जो लोग हैं वो भी बैठेंगे। उस समय मुझे पता चला कि यह ट्रेन लोकल ट्रेन बन चुकी है।"

तोड़ सकती है रिकॉर्ड्स :

तोड़ सकती है रिकॉर्ड्स :

शाहरुख खान की एक्शन पैक्ड फिल्म को हिंदी तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। उम्मीद जतायी जा रही है कि फिल्म 'पठान' बहुत बड़ी हिट साबित हो सकती है। 25 जनवरी को पठान देशभर के सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। 'पठान' का दो गाना 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X