..................... 'कॉलर पड़का, जड़ दिया तमाचा..' 14 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण के साथ शख्स ने की थी बदसुलूकी When a man misbehaved with Deepika Padukone on the middle of the road, Actress slapped her - Hindi Filmibeat

'कॉलर पड़का, जड़ दिया तमाचा..' 14 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण के साथ शख्स ने की थी बदसुलूकी, सड़क पर...

deepika padukone

दीपिका पादुकोण को लेकर इस वक्त चर्चा है और कहा जा रहा है कि काफी जल्दी ही वो मां बनने वाली है। लेकिन इस बीच एक किस्सा भी सामने आया है जो कि दीपिका के साथ तब हुआ था जब वो छोटी थीं।

दीपिका ने इस बात का खुलासा खुद ही किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे एक व्यक्ति ने उनके साथ बदसुलूकी की थी। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने उस शख्स को जोरदार तमाचा भी जड़ा था।

दीपिका ने बताया था कि, "मैं 14 या 15 साल की थी। मुझे याद है कि एक शाम मैं और मेरा परिवार सड़क पर चल रहे थे। हम शायद रेस्टोरेंट से खान खाकर वापस आ रहे थे। मेरी बहन और मेरे पिता आगे आगे चल रहे थे और मैं और मेरी माँ पीछे चल रहे थे। और यह आदमी मेरे बिल्कुल सामने से निकल गया।

इस मैं, उस समय, नज़रअंदाज कर सकती थी, ऐसा दिखावा कर सकती थी जैसे कि ऐसा हुआ ही नहीं। मैं पीछे मुड़ी, इस व्यक्ति का पीछा किया, उसका कॉलर पकड़ा - मैं 14 साल की थी, बीच सड़क पर उसे थप्पड़ मारा और चली गई।

उस दिन से मेरे माता-पिता को पता चल गया कि यह लड़की अपना ख्याल खुद रख सकती है।" दीपिका पादुकोण ने ये किस्सा काफी पहले सुनाया था और उस दौरान वो इंडिया टुडे से बात कर रही थीं। दीपिका अक्सर महिलाओँ के इंसपायर करती हैं और काफी कुछ नया करती रहती हैं।

प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही हैं बातें

दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं और लोग उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में हर अपडेट जानना चाह रहे हैं। अभी तक खबरें आ रही थीं कि दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया है लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। होने वाली मां दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंचीं थीं। उनकी ढीली शर्ट में बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। इससे लोगों को लगा की सेरोगेसी वाली खबर झूठी बात झूठी थी।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X