..................... 'उसने मेरे पीछे हाथ..' गुरुद्वारे में तापसी पन्नू के साथ शख्स ने की थी ऐसी हरकत, यकीन कर पाना मुश्किल! When a man harassed Taapsee Pannu in Gurudwara, hit her on her back, the actress responded like this - Hindi Filmibeat

'उसने मेरे पीछे हाथ..' गुरुद्वारे में तापसी पन्नू के साथ शख्स ने की थी ऐसी हरकत, यकीन कर पाना मुश्किल!

taapsee pannu

तापसी पन्नू एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ काफी सीधी बातें करती हैं। उनके बयान अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है।

दरअसल एक बार गुरुद्वारे में तापसी पन्नू के साथ छेड़छाड़ हुई थी और उन्होने कुछ ऐसा कर दिया था जो आपको पसंद आने वाला है। महिलाओं को ये बात जरूर जाननी चाहिए और किस तरह से खुद की रक्षा करनी चाहिए तापसी ने बताया है।

बता दें कि गुरुद्वारे गईं थीं और भीड़भाड़ के कारण एक शख्स ने उनकी बैक पर छुआ था। जैसे ही उसने दोबारा ऐसी हरकत करना चाही तो तुरतं तापसी ने एक्शन लिया। इस बात का खुलासा काफी पहले तापसी ने खुद किया था।

क्या था पूरा मामला?

तापसी ने बताया था कि, "हम गुरुपर्व के दौरान गुरुद्वारा जाते थे और मुझे याद है कि इसके बगल में स्टॉल होते थे जो बाहर के लोगों को भोजन परोसते थे। उस जगह पर इतनी भीड़ होती थी कि लोग हमेशा एक-दूसरे से टकराते रहते थे। मेरे साथ इस घटना से पहले भी अजीब अनुभव हुए थे लेकिन इस बार, मुझे आभास था कि ऐसा कुछ होगा क्योंकि मैं उस तरह की भीड़ में जा रही थी। मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी जब तक मुझे लगा कि एक आदमी मेरे बैक को छूने की कोशिश कर रहा है। तभी मुझे एहसास हुआ कि यह दोबारा हुआ है। इसके बाद तुरंत मैने जवाब दिया। मैंने उसकी उंगली पकड़ ली और उसे मोड़ दिया, वो तेजी से वहां से भाग निकला।'' तापसी पन्नू के अलावा की ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके साथ बचपन में काफी कुछ घटा है।

वर्कफ्रंट

तापसी पन्नू काफी समय से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। आखिरी बार वो शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में नजर आईं थीं। वर्कफ्रंट पर तापसी पन्नू इस वक्त खेल खेल में और फिर आई हसीन दिलरुबा जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इसी साल फिल्में रिलीज होंगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म किस तरह से काम करती हैं और बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्मेंस देती है।

Read more about: taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X