जब भरी महफिल में नशे में धुत लड़की ने किया था फातिमा सना शेख का अपमान, हो गई थी ऐसी हालत..

fatima sana shaikh

फातिमा सना शेख बेशक कुछ समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं लेकिन चर्चा में बनी रहती हैं। इस वक्त फातिमा सना शेख को लेकर कुछ सामने आया है जो कि उनके फैंस को हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल फातिमा सना शेख ने एक पुराना किस्सा साझा किया है। गौरतलब है कि उन्होने बताया है एक बार नशे में एक लड़की ने उनको पार्टी में बेइज्जत कर दिया था। फातिमा ने खुलासा करते हुए कहा कि, लड़की उनकी शक्ल-सूरत पर आलोचना करके उसे अपमानित करने और उसका मनोबल गिराने की कोशिश कर रही थी।

इस घटना के दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। एक्ट्रेस इस दौरान बॉलीवुड बबल से बात कर रहीं थीँ। फातिमा ने बताया का उस लड़की ने कहा, 'तुम्हारा चेहरा अच्छा है लेकिन तुम्हारे बाल हर जगह हैं। मुझे जूड़ा बांधने दो।'

एक्ट्रेस ने सख्ती से मना कर दिया और कहा कि उन्होंने पहले ही उन्हें आईलाइनर लगाने की इजाजत दे दी है, जो काफी है। जब फातिमा ने अपने बाल बांधने से इनकार कर दिया, तो लड़की ने नशे की हालत में उससे सवाल किया, 'तुम इतनी बदतमीजी क्यों कर रही हो?'

फातिमा ने आगे कहा, "मैं एक दोस्त के दोस्त की पार्टी में गई थी इसलिए मैं वहां किसी को नहीं जानती थी। मुझे एहसास हुआ कि लोगों की कोई सीमा नहीं होती। ये लोग बहुत असभ्य हैं। और ये लोग सामान्य नहीं हैं। उन्हें लगता है कि वे कुछ भी कह सकते हैं और बच सकते हैं।

उसके बाद, उन्होंने मुझे बताया कि वह मानवाधिकारों के लिए काम करती हैं और मुझे लगा कि आपको शर्म आनी चाहिए।'' फातिमा सना शेख ने ये भी बताया कि वो घर जाकर बहुत रोईं थीँ। दंगल गर्ल का दर्द छलका है और फैंस इस वक्त सदमें हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब फातिमा सना शेख किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी और लोगों के बीच धमाका करती हुईं नजर आएंगी।

Read more about: fatima sana shaikh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X