शादी से पहले ऐसी थी Nita Ambani की जिंदगी, पैसे कमाने के लिए करती थीं ऐसे-ऐसे काम

Nita Ambani Life Before Marriage: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को दुनिया भर में सबसे फेमस सोशलाइट्स में से एक माना जाता है। हालांकि, भारत के सबसे अमीर आदमी से शादी करने से पहले नीता अंबानी क्या करती थीं और कैसा जीवन जीती थीं इस बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं।
मुकेश अंबानी ने साल 1985 में नीता अंबानी से शादी की और खूबसूरत कपल के तीन बच्चे हैं - आकाश अंबानी और ईशा अंबानी जुड़वा बच्चे और सबसे छोटा बेटा अनंत अंबानी। जिनमें से आकाश और ईशा की शादी हो चुकी है और अनंत अंबानी की भी जल्द होने वाली है।
आपको बता दें, मुकेश अंबानी संग शादी से पहले नीता अंबानी... नीता दलाल थीं और एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुकात रखती थीं। तब नीता अंबानी के पिता आदित्य बिड़ला ग्रुप में सीनियर मैनेजर के रोल पर काम करते थे, जिसे अब कुमार मंगलम बिड़ला संभाल रहे हैं।
नीता अंबानी ने 6 साल की छोटी उम्र से ही भरतनाट्यम की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी और 20 साल की उम्र तक नृत्य के प्रति अपने जुनून को जारी रखा। डांस सीखने के बाद उन्होंने एक भारतनाट्यम डांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया और एक छोटे स्कूल में डांस टीचर के रूप में काम करना शुरू कर दिया।
मुकेश अंबानी से शादी से पहले नीता अंबानी मुंबई के एक स्कूल में डांस टीचर के तौर पर काम करती थीं। वह एक ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर होने के साथ-साथ कई प्रोग्राम में भी अपनी परफॉर्मेंस देती थीं। आपको बता दें, नीता के एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान ही उनके ससुर धीरूभाई अंबानी की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अपने घर की बहू बनाने का मन बना लिया।
मुकेश अंबानी से शादी करने के बाद, नीता ने केवल एक ही रिक्वेस्ट की थी कि शादी के बाद भी उन्हें काम करने से कोई नहीं रोकेगा और अंबानी ने खुशी-खुशी ऐसा किया। सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपनी सैलरी का भी खुलासा किया।
नीता अंबानी ने कहा कि अपनी शादी के बाद भी वह सेंट फ्लावर नर्सरी इंस्टीट्यूट में स्कूल टीचर के रूप में काम करती रहीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अरबपतियों के परिवार में शादी करने के बावजूद अपने प्रोफेशनल स्किल को बनाए रखते हुए, उन्हें उस समय सैलरी के रूप में 800 रुपये हर महीने मिला करते थे।


Click it and Unblock the Notifications