..................... What Is ranveer singh Caste real surname Story Behind bhavnani family background pakistan connection - Hindi Filmibeat

क्या है रणवीर सिंह की जाति? असली सरनेम जानकर लगेगा झटका, पाकिस्तान से है बहुत गहरा संबंध!

Ranveer Singh Caste and Family: रणवीर सिंह इस हिंदी फिल्म इंड्सट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उनको सभी रणवीर सिंह के नाम से जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनका असली सरनेम क्या है और वो किस जाति से ताल्लुक रखते हैं?

Ranveer Singh

अगर नहीं पता तो इस आर्टिकल में रणवीर सिंह को लेकर कुछ ऐसे खुलासे करने वाले हैं जो कि आपको जरूर पता होना चाहिए। धुरंधर में जिस पाकिस्तान में घुसकर रणवीर सिंह तबाही मचा रहे हैं उसी पाकिस्तान से रणवीर सिंह का एक पुराना नाता भी है।

Also Read
जीत गए रणवीर सिंह, FWICE ने हटाया बैन, एक्टर ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
जीत गए रणवीर सिंह, FWICE ने हटाया बैन, एक्टर ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा

शुरु से ही रणवीर फिल्मों में काम करना चाहते थे और अभिनय करते थे। किसको पता था कि वो सपना ऐसे साकार होगा कि वो करोड़ों दिलों पर राज करने लगेंगे।

क्या है रणवीर सिंह की जाति?

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। जी हां, भवनानी उनका सरनेम है और फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने नाम को छोटा किया था। 6 जुलाई 1985 में मुंबई में जन्में रणवीर सिंह भवनानी शुरु से ही अभिनय के शौकीन थे और अतरंगी लुक भी रखा करते थे। रणवीर सिंह सिंधी हिंदू परिवार से आते हैं।

उनके पिता एक व्यापारी हैं जिनका नाम जगजीत सिंह भवनानी है और मां का ना अंजू भवनानी है और वो भी सिंधी हिंदू परिवार से आती हैं। रणवीर सिंह के परिवार का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से इसलिए है क्योंकि उनके दादा-दादी मूल रूप से कराची में रहते थे जो कि इस वक्त पाकिस्तान में है। हालांकि ये तब की बात है जब पाकिस्तान और इंडिया का बटवारा नहीं हुआ था। पंजाब से उनके रिश्ते थे और विभाजन के वक्त उनका परिवार महाराष्ट्र में आकर बस गया था। उनकी दादा चांद बर्क एक एक्ट्रेस थीं जो कि कराची में रहती थीं।

दीपिका पादुकोण से की शादी

रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की थी और ये सभी के लिए काफी हैरान करने वाला था। पहले पहले दीपिका का नाम रणबीर कपूर, एमएस धोनी और सिद्धार्थ माल्या से जुड़ा था लेकिन रणवीर सिंह को उन्होंने अपना हमसफर बनाया। फिलहाल दोनों का एक बच्चा है और वो हंसी खुशी जीवन बिता रहे हैं।

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X