Dunki: आखिर क्या है 'डंकी रूट'? 'अमेरिकन ड्रीम' के लिए आज भी इस खतरनाक रास्ते को पार करते हैं भारतीय

Dunki, shahrukh khan

Dunki: 21 दिसंबर 2023 यानी कि आज शाहरुख खान की साल की तीसरी फिल्म 'डंकी' रिलीज हो चुकी है। बता दें कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, सुनील ग्रोवर, दीया मिर्जा, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर भी अहम भूमिका में नजर आए।

शाहरुख खान की ये फिल्म "डंकी रूट" आधारित है। जिसका अर्थ है गधा रास्ता। बता दे कि यह अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में एंट्री के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय और अवैध तरीका बताया जाता है। राजकुमार हिरानी की फिल्म बेहतर जिंदगी और अफसर की तलाश में फर्स्ट वर्ल्ड देश में बसने के लिए कठिन रास्ता अपनाते हुए नजर आई। जिसके चलते यह जानना काफी जरूरी हो जाता है कि आखिर यह रास्ता कौन सा है और क्यों इसको 'डंकी रूट' के नाम से जाना जाता है।

आज के वक्त में कई भारतीय ऐसे हैं जो 'डंकी रूट' को अपनाते हैं। जिसमें पंजाब, हरियाणा और गुजरात में रहने वाले युवाओं द्वारा अपनाए जाने वाले डंकी रूट में बहुत सारे जोखिम भी शामिल होते हैं। उन्हें कई दिनों तक भोजन के बिना, जंगल और नदियों के अलावा समुद्र के रास्ते अधिकारियों से बचकर जाना पड़ता है। भले ही यह खतरों से भरा हुआ है और अवैध मार्ग है, लेकिन इसके बावजूद यह है युवाओं में काफी लोकप्रिय है। जो कि बेहतर जिंदगी और 'अमेरिकन ड्रीम' का पीछा करने के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में दुबई में हुए एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के टाइटल का अर्थ समझाते हुए बताया था कि डंकी एक अवैध यात्रा है जो बहुत से लोग अपने देश से बाहर जाने के लिए सीमाओं को पार कर लेते हैं। जिसे 'डंकी रूट' यानी कि गधा यात्रा भी कहा जाता है। अगर हम डंकी रूट का अर्थ समझे तो Dunki एक पंजाबी मुहावरे से बना हुआ है और इसका अर्थ है एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना।

बता दें कि आसान शब्दों में अगर इसका उच्चारण किया जाए तो जो लोग अवैध तरीके से बाहरी मुल्कों में जाते हैं उसे डंकी रूट कहा जाता है। पंजाबी भाषा में अगर इसका अर्थ देखा जाए तो कूद कर या बंद कर आप एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो इसे ही 'डंकी' कहा जाता है। इस रूट को अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा यूरोप जैसे देशों तक पहुंचाने के लिए भारतीय लोग इस्तेमाल करते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जो एजेंट होते हैं वह दुबई से मेक्सिको के लिए सीधे वीजा की व्यवस्था कर देते हैं। बता दें कि मेक्सिको में सीधे उतरना काफी खतरनाक हो सकता है क्योंकि वहां पर मौजूद अधिकारियों द्वारा गिरफ्तारी की जा सकती है। जिसके चलते ज्यादातर एजेंट अपने ग्राहकों को लैटिन अमेरिकी देश में पहले लेकर जाते हैं और वहां से उन्हें कोलंबिया लेकर जाया जाता है।

लेकिन जब यात्री कोलंबिया पहुंच जाता है तो बाद में पनामा देश में एंट्री होती है। इसी रास्ते में उन्हें डेरियन गैप को भी पार करना पड़ता है। बता दे कि यह दोनों देशों के बीच का एक खतरनाक जंगल माना जाता है और कुछ खबरों के अनुसार जोखिमों में साफ पानी की कमी, जंगली जानवर और आपराधिक गिरोह भी शामिल होते हैं। यह डकैती और बलात्कार का कारण भी बन सकते हैं।

एक मामले में हरियाणा के जितेंद्र और उनके समूह से जंगल पार करते वक्त उनके पैसे और फोन के अलावा कपड़े और जूते भी ले लिए गए थे। यहां तक कि उन्हें ठंड और बर्फ में नंगे पैर चलकर अपनी यात्रा को 8 से 10 दिन पूरा करने में लगे। लेकिन अगर स्थिति ज्यादा बिगड़ जाती तो यहां पर प्रवासी की मृत्यु भी हो सकती थी। इतना ही नहीं उनके शव को घर पर वापस भेजने का भी कोई रास्ता नहीं है।

इसी के अलावा कोलंबिया से एक वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग भी मौजूद है जहां पर प्रवासी पनामा के खतरनाक जंगलों से बच सकते हैं। खबरों के अनुसार यह रास्ता सेन एंड्रेस से शुरू हो जाता है और यहां अवैध प्रवासियों के साथ में मछली पकड़ने वाली इन नो सेन एंड्रेस से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर फिशरमैन के तक पहुंच जाती है। लेकिन अगर मेक्सिको की तरफ आगे बढ़ाना है तो उसके लिए दूसरी नाव पर शिफ्ट होना पड़ता है।

बता दे कि पनामा से जो भी प्रवासी लोग अमेरिकी सीमा में प्रवेश के लिए मेक्सिको की तरफ जाते हैं और ग्वाटेमाला इस मार्ग पर एक बड़ा समन्वय केंद्र भी है। इतना ही नहीं पूरी यात्रा में मेक्सिको एक महत्वपूर्ण रास्ता भी होता है क्योंकि इसमें सरकारी एजेंसियों से छिपाना भी काफी जरूरी है।

इसी के अलावा अमेरिका और मेक्सिको को अलग करने वाली 3140 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लग चुकी है। इसको प्रवासियों को खुद कर पर करना होता है और कई अन्य लोग खतरनाक रियो ग्रांडे नदी को भी पार कर जाते हैं। बता दे कि ज्यादातर प्रवासियों को बाढ़ पर करने या फिर समुद्र के रास्ते प्रवेश करने के अलावा सीमा पार करने के बाद हिरासत में ले लिया जाता है।

Read more about: dunki shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X