क्या है Dermatomyositis? इस बीमारी से 19 साल की उम्र में गई 'दंगल गर्ल' सुहानी भटनागर की जान

What is Dermatomyositis- आमिर खान की फिल्म दंगल से मशहूर हुई चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का हाल ही में निधन हुआ है। वो डर्माटोमायोसिटिस नाम की एक बीमारी से पीड़ित थीं।
दंगल गर्ल के निधन के बाद लोग काफी डरे हुए हैं और डर्माटोमायोसिटिस नाम की इस रेयर बीमारी के बारे में जानना चाहते हैं। आज हम इस बीमारी को लेकर जानकारी देने वाले हैं। आखिर क्या है डर्माटोमायोसिटिस? और किस तरह से ये असर करती है।
क्या है डर्माटोमायोसिटिस?
सुहानी भटनागर काफी समय से डर्माटोमायोसिटिस पीड़ित थीं। इस बीमारी में त्वचा और मांसपेशियों में काफी ज्यादा सूजन हो जाती है और स्किन देखने भी अजीब लगने लगती है। स्किन पर चकत्ते हो जाते जो कि मांसपेशियों को कमजोर करते रहते है। इसके होने के बाद कमजोरी का एहसास होता है और दर्द होने लगता है। डरावनी बात ये है कि ये कोई नहीं जानता है कि इसके होने के क्या कारण हैं। हालांकि कुछ डॉक्टर्स का कहना है कि ये जेनेटिक कारणों से ही होती है, या तो किसी बेकार पर्यावरण में रहने से होती है। डर्माटोमायोसिटिस के होने की कोई उम्र निर्धारित नहीं है, ये किसी भी अवस्था में हो सकती है। हालांकि कहा जाता है कि ज्यादातर ये बीमार 5 से 15 साल के बच्चों या फिर 40 से 60 साल के लोगों में होती है।
कैसे करें बचाव?
डर्माटोमायोसिटिस से बचने के लिए कहा जाता है कि आपको तुरंत ही इलाज की आवश्यकता होती है। इस बीमारी से लड़ने के लिए चिकित्सकों के द्वारा सूजन को दबाने के लिए मेडिसिन दी जाती हैं और मांसपेशियों की ताकत को बनाए रखने के लिए इस थेरेपी होती है। इन थेरेपी का नाम फिजिकल थेरेपी और इम्यूनोसप्रेशन थेरेपी है।
सुहानी भटनागर के पिता ने बताई थी ये बात
सुहानी के पिता का कहना था उनके निधन के करीब 2 महीने पहले हाथों पर लाल चकत्ते हो गए थे। हालांकि उन्होने फरीदाबाद में दिखाया गया था लेकिन किसी तरह का कोई निदान नहीं मिला। हालात जब खराब हुए थे हमने AIIMS में भर्ती करवाया लेकिन कुछ नहीं हुआ है, तब तक देर हो गई थी और उसके बॉडी के कई पार्ट्स खराब हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











