प्रीति जिंटा के रिसेप्शन में होगा तीसरा वर्ल्ड वॉर--जानिए क्यों!
प्रीती ज़िंटा को मानना पड़ेगा। एक तो बॉलीवुड में उनके दोस्त बहुत हैं। वो सब उनके करीबी दोस्त हैं। और इतना ही नहीं उनके सारे करीबी दोस्त आपस में एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देख सकते।
जी हां, है तो ये बड़ा अजीब कनेक्शन लेकिन है बहुत ही तगड़ा कनेक्शन। प्रीती ज़िंटा के सारे बेस्ट फ्रेंड्स अब एक्स कपल हैं। हालांकि प्रीती आज तक सबकी बेस्ट फ्रेंड हैं और इस बैलेंस को बनाए रखने का जवाब नहीं।बहरहाल , प्रीती ज़िंटा ने शादी तो कर ली है लेकिन अब वो देने वाली हैं एक ग्रांड रिसेप्शन।
[सलमान..अक्षय या आमिर जब 'स्मार्ट' नहीं 'सुंदर' लगे ये स्टार्स]
अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स और आईपीएल टीम के साथियों को। रिर्पोट्स की माने तो वो मई में रिसेप्शन प्लान कर रही हैं। लेकिन प्रीती की गेस्ट लिस्ट देखकर आपको चक्कर आने लगेंगे। बॉलीवुड के इतने सारे एक्स कपल जो अब कभी एक दूसरे के सामने आना नहीं चाहते क्या बेस्ट फ्रेंड प्रीती ज़िंटा के लिए एक साथ आएंगे।
और अगर आप सोच रहे हैं कि सब अलग अलग टाइम पर आएं तो भी थोड़ा मुश्किल है क्योंकि कहीं कहीं तो लव टाएंगल भी मिल जाएगा। इसके अलावा कई ऐसे स्टार हैं जिनकी आपस में नही बनती लेकिन वो भी एक साथ दिखेंगे।
देखिए अगर प्रीति ने अपने रिसेप्शन में सबको बुलाया तो शायद सबकुछ गुडइनफ' ना हो।


Click it and Unblock the Notifications