'वेलकम' फिल्म 2007 की सुपर हिट फिल्म रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर की तिकड़ी ने दर्शकों को काफी हंसाया और एंटरटेन किया था। एक बार फिर से वही मस्ती लेकर फिल्म की टीम वापस हाजिर है 'वेलकम बैक' के साथ।
लेकिन इस बार अक्षय कुमार फिल्म से गायब हैं जिसे लेकर दर्शक थोड़ा सा निराश जरुर हैं। हालांकि अक्षय की जगह जॉन अब्राहम की एंट्री से दर्शकों को थोड़ी सी उम्मीदें हैं लेकिन जहां तक अक्षय को रिप्लेस करने की बात है तो उनकी जगह जॉन के आने से कहीं ना कहीं थोड़ी सी कमी सी लग रही है।
प्रमोशन के नाम पर भी वेलकम बैक काफी पीछे रह गयी है। फिल्म के एक्टरों ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ खास स्ट्रैटजी नहीं अपनाई। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि वेलकम बैक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप तो नहीं लेकिन एवरेज तक ही रुक जाएगी।
वहीं अक्षय कुमार जो कि इस बार वेलकम सीरीज से गायब हैं उन्होने साल 2015 में लगातार तीन हिट फिल्में दी हैं। तो ये तो जाहिर है कि वेलकम बैक से आउट लेकिन उससे ज्यादा हिट हो चुके हैं अक्षय कुमार।
बेबी
95.50 करोड़ का कलेक्शन करके बेबी साल 2015 की पहली हिट फिल्म थी।
गब्बर इज बैक
गब्बर इज बैक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 86 करोड़।
ब्रदर्स
78.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ ब्रदर्स साल 2015 की सफल फिल्मो में शामिल है।
वेलकम बैक
वेलकम बैक से ट्रेड एनालिस्ट्स को कुछ खास उम्मीदें नहीं हैं। लेकिन जहां तक है फिल्म फर्स्ट डे 6-7 करोड़ की कमाई कर सकती है।
वेलकम
72 करोड़ के कलेक्शन के साथ साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications

