बॉलीवुड एक्टर्स के अजीबोगरीब डर, इस स्टार को सताता है सिग्नेचर स्टेप के बीच में हाथों के कटने का डर

हर इंसान के मन में किसी ना किसी चीज का डर बैठा होता है। किसी को ऊंचाई से गिरने का तो किसी को बंद जगहों पर दम घुटने का डर सताता है। हमारे चहेते बॉलीवुड स्टार्स भी किसी ना किसी तरह की डर से परेशान रहते हैं। कुछ एक्टर्स के डर तो काफी अजीबोगरीब होते हैं। बॉलीवुड के यह सुपरस्टार अपने एक खास सिग्नेचर स्टेप के लिए काफी मशहूर है। लेकिन क्या आपको पता है इस स्टार को हमेशा डर लगता है कि अपने उस खास सिग्नेचर स्टेप को करते समय कोई उनकी बाहों को काटकर लेकर चला जाएगा।

आइए इस सुपरस्टार के साथ ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में जानते हैं जो हैं अजीब डर के शिकार

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर

फिल्म 'टू स्टेट्स', 'इशकजादे' में एक्टिंग कर चुके बोनी कपूर के बड़े और पहली पत्नी के बेटे अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जीवन में मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर की खबरों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। अपने कॅरियर और निजी जिंदगी को लेकर कई तरह से डरों का मुकाबला करने वाले अर्जुन को एक अजीब सा डर सताता है। अर्जुन को सिलिंग फैन यानी छत वाले पंखे से डर लगता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन के घर में एक भी सीलिंग फैन नहीं है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर

अर्जुन की कजिन सिस्टर और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड में अपने फैशन सेंस की वजह से मशहूर है। सोनम को फैशन डीवा कहा जाता है। हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म देकर सोनम खूब बधाईयां बटोर रही हैं। लेकिन सोनम कपूर को एयरपोर्ट या शॉपिंग मॉल की लिफ्ट से डर लगता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार सोनम को लिफ्ट में सिर्फ एक सीन की शूटिंग करनी थी जिसके लिए उन्होंने 5 घंटे का समय लिया था।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह खान को फिल्मों में निडर होकर कभी घुड़सवारी तो कभी आग के दरिया से खेलते हुए दिखाया जाता है। लोगों और खासतौर पर लड़कियों को दीवाना बनाने वाले शाहरुख खान फिल्मों में अपने रोमांटिक सिग्नेचर स्टेप के लिए काफी फेमस हैं। अपनी दोनों बाहों को फैलाकर शाहरुख ने अक्सर अलग-अलग लोकेशन पर इस सिग्नेचर स्टेप को फिल्माया है। लेकिन शाहरुख खान को अपनी दोनों बाहों को फैलाते समय हमेशा डर लगता है कि उनके हाथों को कोई काट लेगा। हालांकि अपने डर पर काबू पाते हुए शाहरुख सालों साल यह स्टेप फिल्मी पर्दे पर फिल्माते आ रहे हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

जल्दी ही पापा बनने जा रहे रणबीर बॉलीवुड में अपने कुल और फंकी एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं। साल 2012 में फोर्ब्स के टॉप 100 में शामिल हो चुके रणबीर कपूर की अपने फैंस के बीच काफी चॉकलेटी इमेज हैं। रणबीर को दो तरह से कीड़ों से काफी डर लगता है। एक मकड़ी और कॉकरोच। इसे एरेक्नोफोबिया और कैटसरीडाफोबिया कहते हैं।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

अपने डांसिंग मूव्स से दर्शकों का दिल जीतने वाली कटरीना काफी अजीब से डर का शिकार हैं। कटरीना को टमाटर से डर लगता है। हालांकि फिल्म 'जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा' में कटरीना अपने सह-अभिनेताओं के साथ ला-टोमाटिना फेस्टिवल में काफी एन्जॉय करती हुई भी दिखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीक्वेंस की शूटिंग के बाद कटरीना की तबीयत काफी खराब हो गयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना ने कई टोमैटो सॉस के विज्ञापन में सिर्फ इसी वजह से काम करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें टमाटर से डर लगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X