Weight Loss Tips: फॉलो कर लीं भारती सिंह की ये वेट लॉस टिप्स तो 10 दिनों में घटेगा वजन, हो जाएगी पतली कमर

Weight loss tips

Weight loss tips: वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। हर कोई इससे परेशान है। लड़की हो या लड़का उनका पेट निकला है और डबल चिन उनके लुक्स को खराब कर रही है। आज कल यह समस्या बढ़ती जा रही है। फैशन के इस दौर में हर कोई अपनी पर्सनालिटी को ग्रेसफुल बनाना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वह स्लिम दिखे जिससे वह हर तरह के कपड़े पहन सके और उनकी पर्सनालिटी अट्रैक्टिव दिखे। स्लिम बॉडी से ना सिर्फ आप अच्छे दिखते हैं बल्कि आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। डॉक्टर्स भी कई बार उम्र और हाइट के हिसाब से वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।

अगर आप भी पहला होना की ख्वाहिश रख रही हैं और आप कई बाजारी प्रोडक्ट इस्तेमाल कर चुकी हैं और आपको फिर भी कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है तो आप फॉलो करें भारती सिंह के यह वेट लॉस टिप्स। इससे आपको जल्द ही आपके शरीर पर जमी एक्स्ट्रा चर्बी घटेगी। बता दें कि भारती सिंह का वजन 91 किलो था, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस टिप्स को फॉलो कर 20 किलो वजन घटाया। आज उनका वजन 71 किलो है। बता दें कि भारती सिंह ने बस घर की चीजों से और खाने को कंट्रोल करके कई हद तक अपना वजन कंट्रोल किया है। चलिए जानते हैं भारती सिंह की ये फिटनेस टिप्स।

भारती सिंह ने इस चीज का रखा खास ख्याल
आपको बता दें कि भारती सिंह ने अपने वेट को कंट्रोल करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग की थी। वह 16 घंटे फास्ट रखती थीं और 8 घंटे में ही खाना खाती थीं। पहले तो यह कठिन लगता है, लेकिन जैसे-जैसे आदत पड़ जाती है आप इस नियम को आसानी से फॉलो कर पाते हैं। यानी की इस फास्टिंग का मतलब है कि रात का खाना खाने के बाद आप सीधा लंच करते हैं। इसकी मदद से भी आपका वजन कंट्रोल होना शुरू हो जाता है, लेकिन हां इस बात का ध्यान रखें के आप बीच-बीच में लीक्वेड डाइट जरूर लें।

खाना सिर्फ घर का ही खाएं, फास्ट फूड से बना लें दूरी
अगर आप अपने वजन को सच में कंट्रोल करना चाहती हैं तो कोशिश करें कि घर का बना खाना ही खाएं। मार्किट का खाना या किसी भी तरह का फास्ट फूड ना खाएं। इसमें प्रोसेस फूड भी शामिल है। कोशिश करें कि आप अपनी डाइट में लिक्वेड चीजें ज्यादा रखें, हरी सब्जियां और फलों का इस्तेमाल करें।

नींद पूरी लें
वेट वॉस के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अच्छी नींद लें। कम से कम आप 8 घंटे की नींद तो जरूर ही लें। अगर आप अच्छी नींद ले रहे हैं और आपकी बॉडी रिलैक्स है। तो वेट लॉस होने में काफी मदद मिलती है।

किसी भी तरह का स्ट्रेस ना लें
वेट लॉस टाइट के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप किसी भी तरह का स्ट्रेस ना लें। क्योंकि अगर आप परेशान रहेंगी स्ट्रेस लेंगी तो आपके हार्मोन्स आपको स्लिम होने में मदद नहीं करेंगे।

लिक्वेड डाइट लें ज्यादा
कोशिश करें कि आप लिक्वेड डाइट जरूर लें। चाहें तो आप सूप, जूस या नींबू पानी भी ले सकती हैं। इससे आपका पेट भरा रहेगा आपको भूख कम लगेगी और यह आपका फैट कट करने में भी मदद करेगा।

गलती से भी ना भूलें एक्सरसाइज
जी हां, कुछ भी हो जाए आपको कम से कम छह दिन तो एक्सरसाइज करनी ही चाहिए। इसमें आप योग भी शामिल कर सकती हैं। अगर आप जिम जा रही हैं तो अपने जिम ट्रेनर से ट्रेनिंग जरूर लें। उत्साह में आकर हैवी वजन ना उठा लें यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

कर सकती हैं डांस

जी हां, डांस करने से भी आपका काफी वजन कम हो जाता है। आप अपने मन पसंद गाने को लगाकर डांस कर सकती हैं। यह आपके फैट को जल्दी बर्न करने में मदद करता है।

More from Filmibeat

Read more about: weight loss tips
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X