ये थी दुनिया के इतिहास की सबसे महंगी 1000 करोड़ की शादी... पति के एक्सट्रा मैरिटल से हमेशा परेशान रही दुल्हन

जीवन में शादी एक बार होती है और हर दूल्हा-दुल्हन इसका सपना देखता है। हर कोई अपनी शादी के खास दिन को भव्य और शानदार बनाना चाहता है। हर एक इंसान की शादी की परिभाषा अलग होती है। लेकिन आज हम आपको ब्रिटिश राजशाही की एक शाही शादी के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी आजभी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में शुमार है। इससे शादी की हर एक व्यवस्था और भव्यता की तारीफ हर कोई आज तक करता आया है।
शादी में 48 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लगी लागत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी 29 जून 1981 में हुई। इससे शादी को लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में संपन्न किया गया। उस दौर में इस शादी में तकरीबन 48 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत लगी थी। जिसकी कीमत आज के समय में लगभग 156 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी की 1000 करोड रुपए के बराबर मानी जाती है।
3500 लोग शादी में हुए शामिल
शादी से तकरीबन 5 महीने पहले फरवरी 1981 में प्रिंस चार्ल्स ने सार्वजनिक तौर पर डायना के साथ में सगाई की थी। इस शादी को हुए 42 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन आज भी यह शादी सबसे शानदार शादियों में गिनी जाती है। 300 सालों में ऐसा पहली बार हुआ था कि जब किसी ब्रिटिश नागरिक ने सिंहासन के उत्तराधिकारी से शादी रचाई। इस शादी में 3500 लोग शामिल हुए थे और उस समय दुनिया भर में 750 मिलियन दर्शकों ने इसको टीवी पर देखा था।
3000 से ज्यादा शादी में मिले गिफ्ट
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के अनुसार दोनों को शादी में 3000 से भी ज्यादा गिफ्ट मिले थे। जिसमें महंगे हीरे और सोने की ज्वेलरी थी। इसमें महंगी घड़ियां और महंगी क्रोकरी भी थी। इस शादी के दौरान 250 सिंगर्स ने लाइव संगीत गया था। इसी के अलावा 1400 मेहमानों ने भी इसमें हिस्सा लिया था। हालांकि यह शादी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही। दरअसल डायना की साल 1996 में एक कर एक्सीडेंट में मौत हो गई। इससे पहले उनका एक साल पहले ही तलाक हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications

